आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की रोडवेज बस स्टैंड का हरिद्वार बस डिपो मे विलय किये जाने के विरोध में आज रोडवेज कर्मचारियों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाजी की।गुस्साए कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर ऐसा किया गया तो सभी कर्मचारी सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। वहीं कर्मचारियों के धरने को किसान नेता चौधरी राजेंद्र सिंह और पूर्व चेयरमैन पंडित दिनेश कौशिक का समर्थन भी मिला।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित दिनेश कौशिक ने सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार रुड़की की जनता के साथ भेदभाव कर रही है। शहर में भाजपा के विधायक और मेयर होने के बावजूद भी रुड़की से रोडवेज बस स्टैंड हटाकर हरिद्वार ले जाना सरकार की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो शहर की जनता आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगी।
पंडित दिनेश कौशिक ने कहा कि रुड़की शहर में आईआईटी, एनआईएच, सीबीआरआई,और बीईजी जैसे प्रमुख संस्थान मौजूद है। इतना ही नहीं हर रोज कई हजार यात्री रुड़की से उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों में रोडवेज बसों से सफर करते हैं रोडवेज बस स्टैंड हरिद्वार में शिफ्ट होने से रुड़की वासियों के साथ साथ बाहर से आने वाले यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अगर ऐसा हुआ तो उनकी पार्टी कर्मचारियों के साथ लेकर बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी ।इस मौके पर किसान नेता चौधरी राजेंद्र सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि प्रदेश सरकार रुड़की के लोगों के लिए अन्याय कर रही है एक तरफ भाजपा विधायक रुड़की को ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी, और मॉडल सिटी बनाने के लाख दावे करते हैं तो
वहीं रुड़की रोडवेज बस स्टैंड को हटाने से सरकार की मानसिकता का पता चलता है अगर ऐसा हुआ तो भारतीय किसान यूनियन भी सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी ।इतना ही नहीं भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा और मेयर गौरव गोयल के खिलाफ भी जनता प्रदर्शन करने को तैयार रहेगी। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष विवेक चौधरी ,कर्मचारी जगदीश बहुगुणा, उदयवीर,सुनील कुमार, सोम प्रकाश, सतीश कुमार, संदीप कुमार, राजकुमार, शेर अली, तेजवीर,और सोमपाल के अलावा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला