आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सचिन गुप्ता ने पुष्कर सिंह धामी को खुली चेतावनी दी है कि अगर वह रुड़की सीट खाली होने पर चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें 10 हजार से अधिक मतों से पराजित करेंगे ।सचिन गुप्ता ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के वह समर्पित कार्यकर्ता है अगर पार्टी ने उन्हें मौका दिया तो वह पुष्कर सिंह धामी के सामने चुनाव जरूर लड़ेंगे।
गौरतलब है कि रुड़की से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने एक प्रेस वार्ता के दौरान पुष्कर सिंह धामी के लिए रुड़की सीट छोड़ने की बात कही थी उन्होंने कहा था कि प्रदेश का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ही बनना चाहिए अगर पुष्कर सिंह धामी रुड़की से चुनाव लड़ते हैं तो वह उनके लिए अपनी सीट छोड़ने के लिए तैयार है। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता ने भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर पुष्कर सिंह धामी रुड़की से चुनाव लड़ेंगे तो वह भी कांग्रेस पार्टी के सहयोग से वह पुष्कर सिंह धामी के सामने बड़ी मज़बूती के साथ ताल ठोकेगे।
गुप्ता ने कहा कि वह चुनाव में पुष्कर सिंह धामी को दस हज़ार के अंतराल से चुनाव हराकर भेजेंगे ।इतना ही नहीं सचिन गुप्ता ने कहा कि रुड़की की जनता ने प्रदीप बत्रा को अपना वोट दिया है अगर प्रदीप बत्रा पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट खाली करते हैं तो यह शहर की जनता के हित मे नहीं होगा।
गौरतलब है कि भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा से पहले खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा ने भी पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने की बात कही थी लेकिन अब प्रदीप बत्रा के सीट छोड़ने पर कांग्रेस पार्टी ने करारा जवाब दिया है। इस दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रितु कंडियाल, राजबीर रोड़, ईश्वर लाल शास्त्री,पार्षद काला ,ज़ाकिर हुसैन,सुरेश कश्यप,सीता राम,नगर अध्यक्ष कलीम खान,भानु प्रताप,रईस अहमद आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला