Jan Mudde

No.1 news portal of India

डिवाइन लाइट चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा सराहनीय कार्य, गरीब बेटियों की शादी करा रहा फाउंडेशन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की डिवाइन लाइट फाउंडेशन के डायरेक्टर मोहम्मद आदिल फरीदी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह फाउंडेशन लंबे समय से जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करता आ रहा है।

इसके साथ ही गरीब बेटियों को शादी का सामान भी उपलब्ध करा रहा है। इसी कड़ी में फाउंडेशन की ओर से एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में पांचवीं बार कन्या दान स्वरूप सभी सामान दिया गया है, ओर उसका विवाह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसकी दुआ की गई।

उन्होंने बताया कि कल बेटी का विवाह होने वाला है और इसमें उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि जिस व्यक्ति से जो भी बन पड़े, वह उक्त गरीब बेटी की शादी में आकर कन्या दान स्वरूप सामान देकर नव-विवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद दें। इस मौके पर मोहम्मद अरशद, ब्रह्मानंद चौधरी, डॉ. चंदन कुमार शर्मा, अजय चौधरी, मगन चौधरी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369