Jan Mudde

No.1 news portal of India

जीत के लिए प्रतियाशी पहुंचने लगे भगवान की शरण मे,कांग्रेस प्रतियाशी यशपाल राणा की जीत के लिए किया गया हवन और यज्ञ

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की में कांग्रेस की जीत के लिए पार्टी प्रतियाशी पूर्व मेयर यशपाल राणा  और उनके समर्थकों ने हवन यज्ञ किया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रतियाशी यशपाल राणा ने कहा कि    आने वाली दस मार्च को रुड़की से कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत होगी।उन्होंने कहा कि रुड़की की जनता का आशीर्वाद और उनका पूरा सहयोग मिला है।राणा ने कहा कि जनता को वह पूरा विश्वाश दिलाना चाहते हैं कि भगवान ने अगर विधानसभा में पहुंचने का मौका दिया तो रुड़की की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें पूरी आशा और उम्मीद है कि जनता ने रुड़की में परिवर्तन के लिए वोट किया है।उन्होंने कहा कि वह शहर की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।गौरतलब है कि  कांग्रेस और भाजपा के प्रतियाशी अब जीत के लिए भगवान की शरण मे पहुंच चुके हैं। अब सभी प्रतियाशी भगवान से अपनी अपनी  जीत की  प्रार्थना कर रहे हैं जिसके लिए आज यशपाल राणा की जीत के लिए नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन पंडित दिनेश कौशिक  ने हवन और यज्ञ का आयोजन किया था।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष सरीन,पूर्व सांसद राजेन्द्र बॉडी,ब्लॉक अध्यक्ष बिट्टू शर्मा,नगर अध्यक्ष कलीम खान, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप,कांग्रेस प्रदेश सचिव जगदेव सिंह शेखों,प्रदेश सचिव कुलदीप सूर्यवंशी,श्रवण गोस्वामी,ईश्वर लाल शास्त्री,चन्द्रभान स्नेही,सुरजीत सोनकर,भूषण त्यागी,पीयूष शर्मा, विशाल शर्मा, मकसूद हसन, भूपेंद्र सिंह,अन्नू गुप्ता,सूरज नेगी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369