Jan Mudde

No.1 news portal of India

सीपीयू महाराष्ट्र के परिवार के लिए बनी फरिश्ता,की सहायता

Spread the love

आरिफ नियाजी

रुड़की एक तरफ जहां शहर में सीपीयू की कार्यप्रणाली को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं लेकिन वहीं  शहर में सीपीयू कुछ लोगों के लिए फरिश्ता भी साबित हो रही है। ताजा मामला रुड़की का है जहां महाराष्ट्र से  आए एक गरीब परिवार को सीपीयू के जवानों ने उस समय बड़ी राहत दी जब वह भूखे प्यासे होकर बिना पैसे हरिद्वार से लौट रहे थे। पीड़ित दंपत्ति के पास  अपने घर लौटने के लिए कोई पैसा नहीं था पीड़ित परिवार का कहना था कि वह हरिद्वार  तीर्थ यात्रा के लिए आए थे लेकिन गंगा में स्नान करते समय किसी ने उनका पर्स चोरी कर लिया जिसमें उनके हजारों रुपए मौजूद थे।

उन्होंने इसकी  काफी तलाश की लेकिन उनका खोया हुआ सामान वापस नहीं मिला जिसके बाद उन्होंने लोगों से मदद मांगी जिसके बाद वह किसी तरह  रुड़की तक  पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने सोलानी पार्क के पास सीपीयू को वाहन चेकिंग करते हुए देखा एक उम्मीद की किरण लेकर वह सीपीयू के पास जा पहुंचे जहां उन्होंने मदद की गुहार लगाई इस दौरान सीपीयू  के दरोगा मुकेश कुमार और हेड कांस्टेबल मनोज शर्मा ने पीड़ित परिवार की सहायता की और उन्हें रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया। सीपीयू आज पीड़ित परिवार के लिए फरिश्ता साबित हुई।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369