Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के रहीमपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान के पुत्र पर लाठी डंडो से हुआ हमला,पूर्व प्रधान का पुत्र हुआ घायल

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के रहीमपुर गांव में पूर्व प्रधान के पुत्र पर पुरानी रंजिश को लेकर  परिवार के ही दूसरे पक्ष ने लाठी डंडो से  ताबड़तोड़ हमला बोल दिया।  इस दौरान गांव में अफरातफरी मच गई।इस हमले में पूर्व प्रधान यामीन का पुत्र शेर अली गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल को तुरंत ही रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पूर्व प्रधान यामीन  से उसका भाई  यासीन और उसका परिवार पुरानी रंजिश रखता है जिसके चलते आज रविवार की शाम को शेर अली अपने घर पर पुताई कर रहा था

आरोप है कि इसी दौरान  यासीन पुत्र शरीफ़ उसके पुत्र मुज़म्मिल,मुदस्सिर,मुबशिर,इशरत पुत्र यासीन और सिफ़्ट गाड़ी से आये तीन अन्य लोगों ने उस पर लाठी डंडो और चाकू से हमला  बोल दिया जिसमें शेर अली गंभीर  रूप से घायल हो गया ।पूरी घटना पास में लगे सीटीवी कैमरे में  कैद हो गई।घायल को  आनन फानन में सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।शेर अली के परिजनों ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है जिसकी पुलिस जांच करने में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369