Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में चुनाव परिणाम के बाद होगी डायलिसिस यूनिट का उदघाटन,मरीज़ इंतज़ार में

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के सबसे बड़े सिविल हॉस्पिटल में जल्द ही डायलिसिस यूनिट का लाभ मरीजों को  मिलने वाला है इस डायलिसिस यूनिट का शुक्रवार को उदघाटन  होना था लेकिन आचार संहिता लगने के कारण अब चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ही डायलिसिस यूनिट का उदघाटन  किया जाएगा।
गौरतलब है कि रुड़की में डायलिसिस यूनिट नहीं होने से किडनी संबंधित मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था और उन्हें हरिद्वार और मेरठ जैसे शहरों में  जाना पड़ता था लेकिन अब मरीजों की परेशानी को देखते हुए सिविल अस्पताल में डायलिसिस यूनिट शुरू करने के प्रयास किए गए हैं।

डायलिसिस यूनिट लगवाने के लिए सिविल हॉस्पिटल में सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी  है यहां तक की शुक्रवार को इस डायलिसिस यूनिट का उदघाटन  होना था लेकिन ऐन वख्त पर इसे अस्पताल प्रबन्धन को टालना पड़ा।अब चुनाव परिणाम के बाद इस यूनिट का उदघाटन होगा।इस यूनिट के लगने  से  रुड़की और आसपास के गांव के लोगों को बड़ा लाभ मिलना तय है ।इस यूनिट शुरू होने का मरीज भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । इस यूनिट से  मरीजों को  निशुल्क लाभ मिलेगा। वहीं अस्पताल के सीएमएस डॉ संजय कंसल ने बताया कि अभी आचार संहिता के चलते यूनिट का उदघाटन  नहीं हो सका है लेकिन अब  मरीजों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा जल्द  ही सिविल हॉस्पिटल में डायलिसिस यूनिट शुरू हो जाएगी।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369