आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर कांग्रेस ने अब रणनीति बनाई है।आगामी आठ मार्च को यानी मतगणना से दो दिन पहले देहरादून में कांग्रेस के दिग्गज नेता रणनीति को अंतिम रूप देंगे।गौरतलब है कि उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है।कुछ वोट चुनाव के परिणाम भी बदल सकते हैं।कांग्रेस मतगणना में कोई भी चूक नहीं देखना चाहती जिसके लिए पार्टी के नेताओं ने अपनी रणनीति तैयार की है।मतगणना से पहले कांग्रेस पूरी सावधानी बरत रही है।कांग्रेस ने मतदान के बाद से ही ईवीएम की सुरक्षा के लिए अपने कार्यकर्ताओं को तैनात कर दिया है।अ
अलग स्थानों पर स्ट्रांग रूम की निगरानी करने की ज़िम्मेदारी भी पार्टी कार्यकर्ताओं को दी गई है।मतगणना से दो दिन पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव देहरादून पहुंचेंगे साथ ही प्रदेश के तीनो सहप्रभारी दीपिका पांडेय सिंह,राजेश धर्माणी,और कुलदीप सिंह इंदौरा भी देहरादून पहुंचकर रणनीति को अंतिम रूप देँगे।हालांकि इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत,नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह,और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहेंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला