धोबी घाट स्थित कपड़ों के स्टोर में हुए नुकसान की भरपाई के लिए कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने पीड़ितों को 50 हजार की नकद राशि देकर मदद की है। इसके साथ ही हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया है। रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी सब्जी मंडी के नजदीक बने धोबी घाट के कपड़ों के स्टोर घर में अचानक आग लग जाने से गोदाम में रखे कपड़े व टेंट के कपड़े भी जलकर हो गए थे। 
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
कुल हुए नुकसान की लागत लाखों रुपए में बताई गई है। वहीं सूचना मिलने के बाद किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर सभी पीड़ितों की बात सुनी और उनकी हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया इसके साथ ही तुरन्त नकद 50 हजार की राशि पीड़ितों को सौंपी। सचिन गुप्ता ने कहा कि निर्धन और मजदूर लोगों के साथ बेहद दुःखद घटना घटी है जिसका उन्हें बेहद अफसोस है और वह इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला