आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की बिल वसूली को लेकर ऊर्जा निगम बेहद सख्त नज़र आ रहा है पांच हज़ार से ऊपर वाले बिल जमा ना करने वाले बकायादारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। ऊर्जा निगम के अधिकारियों का दावा है कि जो उन्हें करोड़ों का टारगेट मिला है उसे वह मार्च माह में अवश्य पूरा कर लेंगे। गौरतलब है कि विधुत वितरण खंड रामनगर में इंडस्ट्री एरिया के साथ साथ कई लघु उधोग भी हैं जिनपर करोड़ों के बिल बकाया हैं इतना ही नहीं बिजली उपभोक्ताओं पर भी करोड़ों के बिल का भुगतान है जिसके लिए ऊर्जा निगम के अधिकारी बेहद सख्त नज़र आ रहे हैं।
रामनगर विधुत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता सैयद शिराज उस्मान ने बताया कि उनका बीस करोड़ की वसूली का टारगेट है जिसे मार्च माह में पूरा करना है ।अधिशासी अभियंता सैयद शिराज उस्मान ने बताया कि उनके विभाग द्वारा बिल जमा करने को लेकर लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है लेकिन उसके बावजूद भी जो लोग अपना बकाया बिल जमा नहीं कर रहे हैं उनके बिजली के कनेक्शन काटे जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि कनेक्शन कटने के बाद कुछ लोग अपने पड़ोस या इधर उधर से अपना केबिल जोड़ लेते हैं और चोरी से बिजली चला रहे हैं उन पर भी विभाग खास नज़र रख रहा है।
शिराज उस्मान ने बताया कि फिलहाल बकायदारों पर विलंबशुल्क अधिभार की छूट है जिसका उपभोक्ता लाभ उठा सकते हैं ।उपभोक्ता जैसे ही अपना बिल जमा करते हैं उन्हें मौके पर ही रसीद दे दी जाती है।निगम के अधिशासी अभियंता ने विधुत उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह अपना बिजली का बिल जल्द से जल्द जमा कर छूट का लाभ उठाएं ताकि ऊर्जा निगम को भी अपना राजस्व प्राप्त हो सके।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला