Jan Mudde

No.1 news portal of India

सचिन पायलट के आने से मंगलौर और झबरेड़ा के बदलेंगे समीकरण, पायलट ने कहा उत्तराखण्ड में परिवर्तन ज़रूरी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के मंगलौर विधानसभा के टिकोला गांव में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट भाजपा सरकार पर जमकर बरसे ।मंगलौर और झबरेड़ा में भीड़ से गदगद पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश की जनता के साथ धोखा कर रही है।सचिन पायलट ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का इंजन अब खराब हो चुका है जिसके बहकावे में अब आम जनता आने वाली नहीं है। सचिन पायलट ने मंगलौर के टिकोला और झबरेड़ा के शेरपुर गांव में कांग्रेस प्रतियाशी काज़ी निज़ामुद्दीन और वीरेंद्र जात्ति के पक्ष में एक जनसभा की।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हमेशा झूट बोलने का काम करते हैं झूठ की बुनियाद पर ही भाजपा ने सत्ता हासिल की है जिसे देश और प्रदेश की जनता भली भांति जान और पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने कोई विकास नहीं किया।अब उत्तराखंड की जनता परिवर्तन चाहती है और परिवर्तन होकर ही रहेगा उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार ने महंगाई भ्रष्टाचार और किसानों और आम जनता के साथ जो धोखा किया है उसे जनता भूलने वाली नहीं है ।प्रदेश में तीन तीन सीएम बदलने पड़े जिसमे भाजपा की लाचारी झलकती है।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता कांग्रेस को वोट दें और कांग्रेस के मंगलौर से प्रत्याशी काज़ी निजामुद्दीन को ऐतिहासिक जीत दर्ज करा कर विधानसभा में भेजें ताकि इस क्षेत्र का विकास हो और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बने।

इस मौके पर कांग्रेस विधायक काज़ी निजामुद्दीन ने कहा कि भाजपा सरकार ने उनके क्षेत्र के विकास में कोई योगदान नहीं दिया।उन्होंने कहा कि उन्होंने बड़े पैमाने पर क्षेत्र का विकास किया है । आज भाजपा सरकार में हर वर्ग के लोग परेशान हैं अगर समय रहते लोग जागरूक नहीं हुआ तो हालात और भी बदहाल हो जाएंगे। इस मौके पर कलीम अंसारी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव राठौर,ऋषिपाल बालियान, अनवर आर्य,पूर्व प्रधान संजीव,शमशाद चेयरमैन,मीर हसन,चौधरी इस्लाम,प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र चौधरी एडवोकेट,चौधरी बलजोर सिंह,टिकोला से प्रधान राजबीर,प्रदीप कुमार,ओमकार सिंह पंवार,भारत एडवोकेट सकौती, हरचंदपुर विनोद प्रधान,पीयूष प्रधान ठोई,नारसन खुर्द जसवीर प्रधान,मदन,बाबूजी,भूपेद्रप्रधान,विपिनकुमार,प्रधान हरि सिंह,सुमित चौधरी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369