Jan Mudde

No.1 news portal of India

खानपुर में तेजी से बढ़ रहा है कांग्रेस का जनाधार, सुभाष चौधरी का होगा लक्ष्य पूरा-राव साजिद

Spread the love

खानपुर विधानसभा में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे ही राजनीतिक दलों के प्रतियाशी भी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। फिलहाल खानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष चौधरी ने भी अपना प्रचार तेज कर दिया है तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता भी बड़ी मजबूती के साथ घर-घर जाकर कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे हैं ।कांग्रेस के प्रदेश सचिव राव साजिद ने पार्टी कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है जिसके लिए लोगों से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि दूसरे दलों को देकर अपना वोट खराब ना कर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करें। राव साजिद ने कहा कि सुभाष चौधरी एक ऐसे व्यक्ति है जो खानपुर क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि खानपुर की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार कांग्रेस पार्टी को ही जिताना है ।कांग्रेस पार्टी ही उनके क्षेत्र का विकास कर सकती है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने पिछले 5 सालों में कोई विकास नहीं किया जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है। अब इस बार कांग्रेस को ही वोट देकर सुभाष चौधरी को विधानसभा में पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि सुभाष चौधरी की जीत आम आदमी की कामयाबी है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जिन्हें प्रदेश की जनता जनता समझ चुकी है बसपा और भाजपा दोनों वोट लेने का तो काम करती है लेकिन दोनों ही पार्टियों का विकास से कोई लेना देना नहीं है ।राव ने कहा कि लोग अब जाति और धर्म की राजनीति से ऊब चुके हैं ऐसे लोगों को करारा जवाब दें और कांग्रेस के पक्ष में वोट करें ।कांग्रेस कांग्रेसी प्रदेश का विकास करने में सक्षम है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369