Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी का लहराएगा परचम- शादाब आलम

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे ही राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटे हुए हैं कलियर विधानसभा में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शादाब आलम ने सुनहरा गांव पहुंचकर घर घर जाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और उनसे वोट देने की अपील की। इस दौरान शादाब आलम ने कहा कि आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटी हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास किया जाएगा इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जो लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा कांग्रेस से मुक्ति दिलाएगी और उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर विकास किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर शादाब आलम ने कहा लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह  आम आदमी पार्टी को मजबूत करें  और आम आदमी पार्टी को वोट दें। इंजीनियर शादाब  ने कहा कि पिछली 2 योजनाओं में कांग्रेस विधायक फुरकान अली ने क्षेत्र का कोई विकास नहीं किया जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है अगर यही हाल रहा तो हालात और भी बदहाल हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस और बसपा तीनों ही एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं जिनसे  बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत हैउन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  जिस तरह से दिल्ली का विकास किया है उसी की तर्ज पर उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर विकास किया जाएगा। इस दौरान इंजीनियर शादाब आलम में घर घर जाकर लोगों से आम आदमी पार्टी को मजबूत करने और वोट देने की अपील की।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369