शामिक
उत्तराखण्ड विधानसभा के चुनाव जैसे जैसे नज़दीक आ रहे हैं वैसे वैसे ही प्रतियाशियो ने भी अपनी ताकत झोंक दी है।इस चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी राजपाल सिंह ने भी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।उन्होंने अपना चुनाव प्रचार तेज़ करते हुए गाँव गाँव जाकर लोगों से जनसम्पर्क किया । भाजपा प्रत्याशी राजपाल सिंह ने गांव गांव के लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है और सबका विकास करती है। राजपाल सिंह विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे है जिन्हें क्षेत्र की जनता का भरपुर समर्थन मिल रहा है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
राजपाल सिंह पिछले लंबे समय से झबरेड़ा क्षेत्र की जनता के साथ उनके सुख दुख में खड़े होकर कार्य कर रहे है जिन्हें बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद मिल रहा है। नगर पंचायत झबरेड़ा चैयरमेन चौ.मानवेन्द्र सिंह व किसान नेता चौ.कुलबीर सिंह ने भाजपा की उपलब्धियां गिनायी और लगातार क्षेत्र की जनता से डोर टू डोर जनसम्पर्क कर राजपाल सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील की है।
भाजपा प्रत्याशी राजपाल सिंह ने कहा कि अगर इस बार उन्हें झबरेड़ा विधानसभा की जनता आगामी 2022 के चुनाव में अपना विधायक चुनती है तो कई वर्षों से झबरेड़ा विधानसभा में जो विकास कार्य अधूरे रह गए है उन्हें वह पूरा कराने का कार्य करेंगे। बीजेपी प्रत्याशी राजपाल सिंह ने झबरेड़ा क्षेत्र की जनता से उन्हें विजय बनाने की अपील की।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला