Jan Mudde

No.1 news portal of India

कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र सैनी ने कांग्रेस हाईकमान से रुड़की से प्रत्याशी बनाए जाने की की मांग

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखंड मैं जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे ही राजनीतिक दलों में दावेदारों की भी संख्या तेजी से बढ़ी है ।प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सैनी ने कांग्रेस हाईकमान से रुड़की से प्रत्याशी बनाए जाने की ज़ोरदार मांग की है। उन्होंने कहा है कि अभी तक जो टिकटों का आवंटन हुआ है वह कुछ ठीक  नहीं हुआ। सैनी समाज के व्यक्ति को रुड़की से प्रत्याशी बनाया जाएगा तो पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी। वीरेंद्र सैनी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि वह पिछले लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहे हैं  दो बार दर्जा राज्यमंत्री भी रह चुके हैं लेकिन उन्हें हर बार कांग्रेस के बड़े नेताओं ने विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी करने के लिए कहा लेकिन प्रत्याशी एक भी बार नहीं बनाया गया जिसका उन्हें बेहद अफसोस है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को एक पत्र भी भेजा है जिसमें उन्होंने साफ साफ कह दिया है कि रुड़की से उन्ही को प्रत्याशी बनाया जाए ताकि रुड़की सीट भारी अंतर से जीती जा सके।पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि उनके प्रत्याशी बनाए जाने से कांग्रेस को अन्य सीटों पर भी बड़ा लाभ पहुंचेगा ।वीरेन्द्र सैनी  ने कहा कि वह कांग्रेस के वफादार और ईमानदार कार्यकर्ता  रहे हैं। उनकी मेहनत को  देखते हुए  कांग्रेस को उन्हीं को मौका देना चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलना  जानती है।

कांग्रेस ने हमेशा सभी को सम्मान देने का काम किया है पिछले कई वर्षों से टिकट को लेकर आश्वासन मिलता रहा लेकिन  अफसोस इस बात का है कि आश्वासन के बाद भी टिकट नहीं मिल रहा है। उन्होंने पार्टी हाईकमान से पत्र लिखकर रुड़की से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है। गौरतलब है कि वीरेंद्र सैनी सबसे पुराने कांग्रेसी नेता है जो दो बार उत्तराखंड में राज्य मंत्री भी रह चुके हैंइतना ही नहीं ज़िला पंचायत सदस्य भी रहे हैं  इस बार उन्होंने रुड़की से अपनी दावेदारी पेश की है।

उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें  कभी भी टिकट नहीं दिया अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वह रुड़की से लगने वाली हरिद्वार जिले की तमाम सीटों को प्रभावित करेंगे और उन्हें जिताने का काम करेंगे। सैनी समाज में भी एक अच्छा संदेश जाएगा और सभी सीटों  पर कांग्रेस विजय होगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369