Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मरगूब कुरैशी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी को कहा अलविदा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे ही राजनीतिक दलों के लोग भी दूसरी राजनीतिक पार्टियों में जाने में लगे हुए हैं मंगलोर विधानसभा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है कांग्रेस के प्रदेश सचिव मरगूब कुरैशी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस को अलविदा कह चुके मरगूब कुरेशी ने अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्रीय विधायक काजी निजामुद्दीन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक कार्यकर्ताओं का सम्मान करना नहीं जानते जिसका खामियाजा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक को भुगतना पड़ेगा।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन उनका पिछले लंबे समय से उत्पीड़न करने में लगे हुए थे यहां तक की किसी भी पद पर उन्होंने आने नहीं दिया यहां तक की कांग्रेस अल्पसंख्यक का जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भी कांग्रेस विधायक ने उनका लगातार विरोध किया और उन्हें पद से हटवा दिया था। कांग्रेस विधायक लगातार उनकी उपेक्षा कर रहे थे कांग्रेस में उनका कोई मान सम्मान नहीं रह गया था जबकि पिछले 28 सालों से वह कांग्रेस की सेवा करते चले आ रहे हैं मरगूब कुरैशी ने कहा कि कि कांग्रेस विधायक को मरगूब कुरेशी के जाने से बड़ा झटका लगेगा मरगूब कुरैशी मगलोर में सबसे पुराने पार्टी के कार्यकर्ता माने जाते हैं जिन्होंने पार्टी को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई।

मरगूब कुरैशी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि विधायक निजामुद्दीन और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं दोनों नेता पार्टी को गुटबाजी की तरफ ले जा रहे हैं टिकट आवंटन में भी दोनों नेताओं ने बड़ा खेल किया है जिसकी जांच होनी चाहिए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में उन्होंने अपना लंबा समय दिया है लेकिन कांग्रेस विधायक ने उनका जरा भी कोई सम्मान नहीं किया जिसका खामियाजा उन्हें विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा

इस बार मरगूब कुरैशी ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हाजी सरवत करीम अंसारी को समर्थन देने का निर्णय लिया है हाजी सरवत करीम अंसारी मंगलोर विधानसभा से बसपा से प्रत्याशी हैं जिन्हें लगातार मंगलोर के लोगों का समर्थन मिल रहा है इस दौरान मरगूब कुरैशी के साथ उनके समर्थक भी रहे जिनमे विधानसभा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गुलशाद कुरैशी ,जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष नसीम कुरैशी ,फिरोज कुरेशी,अजीजुर्रहमान  कुरेशी, जहीर खान ,मोहम्मद हयात, जफर अहमद, नजाकत कुरेशी, नदीम कुरेशी, मंसौर कुरेशी, माजिद, हाजी मंसूर ,मोहम्मद खालिद, मोहम्मद जुबेर ,समीम कुरेशी मोहम्मद जावेद जावेद जैदी, फुरकान, अजीजुर रहमान कुरेशी, मसरूफ कुरेशी मोहम्मद सलमन कुरेशी, असलम कुरेशी, हफ़ीज़ कुरेशी हसीन कुरेशी अब्दुल रहमान इकराम कुरैशी शाकिर कुरैशी हाजी मंसौर कुरेशी सल्लू कुरेशी दिलशाद कुरेशी कलीम कुरेशी , सोनू कुरेशी सलीम कुरेशी, मुशीर कुरेशी ,मकसूद कुरेशी, चौधरी नईम कुरैशी, आदिल कुरेशी, आकिल कुरेशी ,फरमान कुरेशी, शाहनवाज कुरेशी, अखलाक कुरेशी, सलीम कुरेशी, कलीम कुरेशी आदि मौजूद रहे

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369