आशिफ एकबाल अब समाचार प्लास न्यूज़ चैनल के साथ नई पारी की शुरुआत करेंगे। आशिफ एकबाल के समाचार प्लस में जॉइन करने से पहले से काम कर रहे कर्मचारियों को अब उम्मीद की किरण जगी है। इस नेशनल न्यूज़ चैनल में आशिफ एकबाल को बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है. उन्होंने एडिटर के रूप में ज्वाइन किया है.पत्रकारिता जगत में 20 सालों का तजुर्बा रखने वाले आशिफ एकबाल ने देश के कई बड़े नामचीन नेशनल चैनलों में कार्य किया. है. उन्होंने ‘आज’ अखबार से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. बाद में महुआ टीवी, ईटीवी, चैनल वन, यूपी न्यूज़, P7 न्यूज़, न्यूज़ 18 जैसे चैनलों में कई अहम पदों पर कार्य किया.
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
अभी हाल फिलहाल तक आशिफ एकबाल ज़ी मीडिया ग्रुप के चैनल ज़ी सलाम में इनपुट एडिटर के रूप में कार्यरत थे.नेशनल चैनल समाचार प्लास में एडिटर पद संभालने के बाद आशिफ एकबाल ने वहां पहले से कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों को आश्वास्त किया है कि किसी को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा. उन्होंने बताया कि समाचार प्लस चैनल की रीब्रांडिंग की जाएगी.
आशिफ एकबाल तीन भाषाओं भोजपुरी, हिंदी और उर्दू के न्यूज़ चैनलों में काम किए हुए हैं. उन्हें राजीव गांधी ग्लोबल अवॉर्ड, परम श्री अवार्ड, इंडियन एक्सीलेंसी अवार्ड, आज की दिल्ली अवार्ड, ह्यूमन राइट्स के अलावा कई और अवार्ड से नवाज़ा जा चुका है. सरल और शालीन स्वभाव के आशिफ एकबाल की राजनीतिक शख्सियतों से अच्छी ट्यूनिंग हैं.

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला