Jan Mudde

No.1 news portal of India

हलवाहेड़ी गांव में ट्रांसफार्मर फुकने से छाया अंधेरा, ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Spread the love

आरिफ़ नियाजी

रुड़की क्षेत्र के ब्रह्मपुरी बिजली घर से हलवाहेडी गांव जानेवाली हाईटेंशन लाइन की बिजली पूरी तरह से  ठप पड़ी है।यहां तक कि  आज भी पूरा  गांव अंधेरे में है ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर है ।ऊर्जा निगम के अधिकारी पूरी तरह से लापरवाह बने हूए हैं  ग्रामीणों के मुताबिक पिछले  दस दिन से ऊर्जा निगम का  ट्रांसफार्मर फुंक जाने से पूरे गांव में अंधेरा पसरा हुआ है ग्रामीणों ने यह भी बताया कि एसडीओ से लेकर अधिशासी अभियंता और जे ई तक केसंज्ञान में होने के बावजूद भी सब लापरवाह बने हुए हैं।अधिकारी लगातार  झूठा आश्वासन दे रहे है और  कल आज के चक्कर मे पूरे गांव में अंधेरा हैं गांव के मोटर और समरसेबल भी बंद पड़े हैं

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

जिससे पानी की भी भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अधिकारी अपनी मनमानी पर बैठे हैं और इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं कई बार कहने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया है ।ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें  इसके लिए धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना  पड़ेगा। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अगर जल्द ही इस और ध्यान नहीं दिया गया तो एक बड़ा आंदोलन भी किया जा सकता है जिसकी पूरी  जिम्मेदारी  ऊर्जा निगम की होगी।

ग्रामीणों का आरोप है कि ऊर्जा निगम केअधिकारी गांव की बिजली को लेकर गंभीर नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक अगर जल्द ही ऊर्जा निगम केअधिकारियों ने ट्रासंफार्मर नहीं भेजा तो  2 दिन के बाद डीएम  कार्यालय का घेराव किया जाएगा।  ग्रामीणों में रिफाकत अली, इम्तियाज अली, जब्बार, फुरकान ,नौशाद ,हनीफ ,जुबेर आदि लोगों का कहना है कि अगर जल्दी ही ट्रांसफार्म नहीं रखा गया तो हम जिला अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी से इसकी शिकायत करेंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369