Jan Mudde

No.1 news portal of India

पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे शमीम अहमद, कांग्रेस और भाजपा पर जमकर बरसे शमीम

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के खंजरपुर गांव निवासी शमीम अहमद पहली बार नई पार्टी आज़ाद समाज पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।उनका दावा है कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास किया है जो आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने दीनी तालीम को भी बढ़ावा दिया है।गढ़ी संघीपुर गांव में उन्होंने बेश कीमती भूमि पर एक स्कूल बनवाने के लिए दान में  दी है। उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों की वोट तो हासिल किये है लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया। आज मुसलमान समझ चुका है कि उसका भला कांग्रेस  नहीं कर सकती है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

आज़ाद समाज पार्टी उत्तराखंड में तीसरे विकल्प के रूप में सामने आएगी। उन्होंने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी के बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी। शमीम अहमद ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा भाजपा का समर्थन करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं जिसके चलते वह अपने समाज मे ना जाकर मुस्लिम समाज में जा रहे हैं। वह मुस्लिम के वोट का ध्रुवीकरण कराना चाहते हैं। शमीम ने कहा किन उन्हें अपने चुनाव जीतने हारने से कोई मतलब नहीं है उन्हें वोट का बंटवारा करना है। शमीम अहमद ने कहा कि उनकी टक्कर भाजपा से है ।भाजपा का जो भी प्रत्याशी आएगा उनकी सीधी टक्कर आज़ाद समाज पार्टी के प्रतियाशी  से होगी।

उन्होंने दावा किया कि वह गांव गांव में अपना प्रचार मजबूती के साथ कर रहे हैं। यही कारण है कि लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। आने वाला समय आज़ाद समाज पार्टी का है।उन्होंने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर भी जल्द  उत्तराखंड के विधानसभाओं में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369