Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के सीविल होस्पिटल में बड़ी लापरवाही,बिना पीपी किट के लिये जा रहे कोरोना सैम्पल

Spread the love

एक तरफ जहां रुड़की क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं स्वास्थ्य कर्मी बिना पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई किट) पहने कोरोना की जांच के ही कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं यह स्थिति तब है जब सिविल अस्पताल में लगातार अस्पताल का डॉक्टर नर्स और अन्य स्टाफ संक्रमित पाया जा रहा हैं ।अस्पताल में खून के सैंपल लेने में भी स्टाफ के सदस्य लापरवाही बरत रहे हैं। गौरतलब है कि क्षेत्र में कुछ समय पहले कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जब सैम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन 400 सैंपल लेने का लक्ष्य दिया गया था इसके लिए सिविल अस्पताल में भी कोरोना सैंपल लिया जा रहा है ।शुक्रवार को सिविल अस्पताल में जो टीम कोरोना के सैंपल ले रही थी उस में भी किसी ने भी पीपीई किट नहीं पहनी थी यही नहीं शहर के अन्य इलाकों में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम बिना पी पी किट के पहने सैंपल लेते नजर आ रहे हैं लंबे समय से ऐसे देखने को मिल रहा है कि सिविल अस्पताल में जहां सैंपल ले जा रहे हैं वहां सैंपल लिए जा रहे हैं।वहां सैम्पल देने वाले लोग भी बिना सामाजिक दूरी के खड़े हुए नज़र आए।

स्वास्थ्य विभाग की यह लापरवाही तब है जब सिविल अस्पताल में 5 से अधिक डॉक्टर और 12 से अधिक अन्य स्टाफ संक्रमित पाया गया है। जब इस बाबत अस्पताल की कोरोना सैम्पल लेने वाली डॉक्टर से पूछा गया तो वह कोई उचित जवाब नहीं दे पाई।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369