मोहम्मद शामिक
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल पूरी तैयारी में जुट चुके हैं तो वही हरिद्वार जिले की कलियर विधानसभा की बात की जाए तो यहां पर दो बार जीत हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी फुरकान अली और बसपा के सुरेंद्र सैनी चुनाव मैदान में हैं जिन्हें टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी इंजीनियर शादाब आलम चुनाव मैदान में पूरी ताकत के साथ डटे हुए हैं ।हालांकि अभी तक भाजपा के प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं हुई है तो वही कांग्रेस ने भी अभी अपने प्रतियाशी की घोषणा नहीं की है माना यह जा रहा है कि फुरकान अली ही कांग्रेस के प्रतियाशी होंगे।2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती
जिसके चलते आम आदमी पार्टी ने एक पढ़े-लिखे युवा और इंजीनियर को कलियर विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा है इंजीनियर शादाब आलम के चुनाव मैदान में उतरने से राजनीतिक समीकरण कितने बदलेंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन फिलहाल इंजीनियर शादाब आलम दिन रात गांव गांव जाकर लोगों से समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। इंजीनियर शादाब आलम का कहना है कि दो योजनाएं कांग्रेस के विधायक फुरकान अली रहे 5 साल भाजपा की सरकार रही लेकिन बड़ा सवाल यही की कितने बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिला कितने बेघर लोगों को सरकार ने आशियाने देने का काम किया,कितने स्कूल बने स्वास्थ्य सेवाओं की क्या स्थिति रही आज कलियर की जनता अपने नुमाईंदों से सवाल करेगी जिन्होंने जीत कर भी जनता का कोई कार्य नहीं किया।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि सीएम हरीश रावत की घोषणा के बाद भी कलियर युनानी मेडिकल कॉलेज से बनने से महरूम है। इतना ही नहीं महमूदपुर गांव में आज तक भी हैंडपंप नहीं लग पाए जिससे यहां की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।हर दिन कलियर गंग नहर में हादसे होना आम बात हो चुकी है ।गंगनहर की जो गिरिल बड़ी होनी चाहिए थी उसे बहुत छोटा कर दिया गया पुलों के हालात बेहद खराब है सड़के किसी गांव में नहीं है ऐसे में कांग्रेस और भाजपा ने कलियर क्षेत्र का विनाश किया विकास नहीं यही वजह है कि अब कलियर विधानसभा की जनता जागरुक हो चुकी है और आने वाले समय में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को विधानसभा में जीता कर भेजने का काम करेगी।
शादाब आलम ने देर शाम मीडिया से बात करते हुए बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि कलियर की भोली भाली जनता को कांग्रेस और भाजपा ने वोट लेने तक सीमित रखा उनके वोट तो हासिल किए लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया।उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर शरीफ जहां देश ही नहीं विदेशों से भी बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं लेकिन दरगाह क्षेत्र का भी कोई विकास नहीं किया गया। आज यहां हालात बद से बदतर हो चुके हैं पीने के पानी के लोग को लोग तरस रहे हैं साफ सफाई की कोई अच्छी व्यवस्था नहीं है बाहर से आने वाले जायरीन के ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं ऐसे में कितनी बड़ी विडंबना है कि जो भी कलियर विधानसभा के नुमाइंदे हैं उन्होंने अपना विकास तो किया लेकिन विधानसभा क्षेत्र का विकास करना उन्होंने मुनासिब नहीं समझा और आज हालत यह हो गई है कि पूरे क्षेत्र में गंदगी है गंदगी है और चिकित्सा शिक्षा आदि की कोई व्यवस्था नहीं है इस बार कलियर की जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाने का काम करेगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला