Jan Mudde

No.1 news portal of India

एडवोकेट राव बिलावर को कांग्रेस ने सौंपी युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता की ज़िम्मेदारी, पार्टी हाईकमान का जताया आभार

Spread the love

राव शामिक

यूथ कांग्रेस ने झबरेड़ा निवासी एडवोकेट राव बिलावर को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद उन्होंने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया साथ ही उनके समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है। इस नियुक्ति के बाद से ही उनके समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल है। प्रदेश युवा कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में 12 प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है जिसमें झबरेड़ा निवासी राव बिलावर को भी जगह दी गई है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

गौरतलब है कि राव बिलावर ने पिछले दिनों जिला सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया था वहीं इस्तीफे का कारण उन्होंने निजी कामों में व्यस्तता को बताया था।

वहीं अब एक बार फिर से संगठन ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने पार्टी का धन्यवाद किया साथ ही उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369