आरिफ़ नियाज़ी
मंगलौर लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति के कार्यालय पर एक कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कई योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि आज नई नई टेक्नोलॉजी देश में आ रही है जिसका किसानों को भी लाभ मिल रहा है नारसन क्षेत्र के किसानों को भी अब नई टैक्नोलोजी का लाभ मिलेगा।इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वामी ने हरजौली जट गांव मे सौ टन के उर्वरक बिक्री केंद्र का लोकार्पण,समिति की वेबासाइड का शुभारम्भ तथा गन्ना कृषकों को इंक्वायरी कार्ड का लोकार्पण भी किया।जिसमे गन्ना किसानों की तमाम जानकारी मिल सकेगी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस दौरान कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द ने कहा कि प्रदेश सरकार गन्ना किसानों के भूगतान को लेकर बेहद गंभीर है। किसानों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।पहले समय मे किसानों के लिए नगद खाद की व्यवस्था नहीं थी लेकिन अब सरकार ने समितियों में नगद खाद की व्यवस्था भी कराई है।मंत्री ने कहा कि पहले गन्ना आयुक्त से मिलने काशीपुर जाना पड़ता था लेकिन अब उन्होंने दो दिन गन्ना आयुक्त को हरिद्वार कार्यालय में मौजूद रहने के आदेश दिए है जिससे किसानों को कोई परेशानी ना हो।उन्होंने भाजपा नेता सुशील राठी की मांग पर जल्द ही किसी सरकारी बिल्डिंग में समिति कार्यालय को शिफ्ट करने की बात भी कही।

उन्होंने गन्ना किसानों को जल्द ही कर्षि यंत्रों पर सब्सिडी दिलाए जाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति में गन्ना किसानों को निशुल्क इंक्वायरी कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्रों पर घटतौली की शिकायत को सरकार गंभीरता से लेगी।गन्ना किसानों के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है चीनी मिलों को 14 दिन में गन्ना भुगतान होना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने दावा किया की सरकार 2022 में कोई कुछ भी कहे लेकिन सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि इस बार भाजपा को वोट दे और पुराने मिथक को तोड़ना है।
उन्होंने कहा कि हाइवे बनाकर केंद्र सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सहकारी गन्ना विकास समिति की चेयरमैन प्रतिनिधि सुशील राठी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि पहली बार लिब्बरहेरी गन्ना विकास समिति को हाईटेक किया जा रहा है जिसमें किसानों को इंक्वायरी कार्ड उपलब्ध कराए जा रहे जिसका लाभ किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब गन्ना समिति की नई वेबसाइट पर समिति का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा ताकि किसानों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो ।उन्होंने कहा कि सौ टन उर्वरक के लिए हरजौली जट गांव में एक गोदाम भी बनाया गया है जिसमें 100 टन उर्वरक रखा जा सकता है। सुशील राठी ने दावा किया कि आने वाला समय भाजपा का है जिस तरह से उन्होंने सहकारी गन्ना विकास समिति को आगे बढ़ाया है इसी तरह से सभी किसान समिति को आगे बढ़ाने का काम करें। इस मौके पर झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद बहुत बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं जो गन्ना किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार गन्ना किसान को लेकर सरकार पूरी तरह से वचनबद्ध है उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आना तय है । उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने इस प्रदेश के लिए बड़े पैमाने पर विकास किया है जो आगे भी जारी रहेगा।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील राठी और भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कैबिनेट मंत्री का बुके देकर ज़ोरदार स्वागत भी किया।इस मौके पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री वैजयंतीमाला,गन्ना विकास समिति की चेयरमैन रेनू रानी, भाजपा के वरिष्ठ नेता ऋषि पाल बालियान ,मंडी समिति की पूर्व चेयरमैन मधु चौहान, भाजपा युवा मोर्चा के वरिष्ठ नेता सचिन गुर्जर , भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश पंवार,हरिद्वार से गन्ना आयुक्त शैलेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार,गन्ना विकास समिति के सचिव मोहम्मद अनीस,सचिव कुलदीप सिंह तोमर,विपिन कुमार, लक्सर गन्ना विकास समिति के चेयरमैन जितेंद्र नागर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित कपूर, उत्तम चीनी मिल के प्रबंधक अनिल सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने दो गन्ना किसानों को मौके पर ही 2 कार्ड देकर मशीन का उदघाटन भी किया।।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला