Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड में दस विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा राष्ट्रीय लोकदल- चौधरी नीरपाल

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं जिसके चलते उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोक दल भी चुनाव की तैयारी में जुट गया है। राष्ट्रीय लोकदल की एक अहम बैठक मंडावली में जयकुमार मुखिया के आवास पर आयोजित की गई।जिसमें पार्टी के प्रदेश  पदाधिकारियों,व जिले के पदाधिकारियों, ने हिस्सा लिया।बैठक में निर्णय लिया गया कि 8 जनवरी को रोडशो निकाला जाये,उत्तराखंड में लगभग  दस प्रत्याशी विधानसभा में उतारे जाएंगे।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

बैठक में बोलते हुए उत्तराखंड के प्रदेश संगठन प्रभारी चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि चुनाव का बिगुल बज गया है।राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड में मजबूती से चुनाव लड़ेगी।भाजपा को हराने के लिए पूरी ताकत लगाई जाएगी। चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि 8 जनवरी को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता अपना रोडशो निकालेंगे।हमारे कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ आगे बढ़ रहे है।उत्तराखंड के अन्दर राष्ट्रीय लोकदल चुनाव की मुख्यधारा में रहेगा। राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष तामिन त्यागी ने कहा कि हम चौबीस घंटे पार्टी के लिए समर्पित है।जयन्त चौधरी के लिए अपनी जान लड़ा देंगे।अब वो समय आ गया है उत्तराखंड में पार्टी का जलवा कायम होगा।जिलाध्यक्ष मोरध्वज ने कहा कि 8 जनवरी को राष्ट्रीय लोकदल का रोडशो ऐतिहासिक होगा।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष चौ आदित्य सिंह,प्रदेश सचिव चौ संदीप मलिक,समीर आलम चौ भगत सिंह गुर्जर, रिंकू सोनकर, चौ बीरसिंह,नवीन चौधरी, पोपिन राठी,जयकुमार मुखिया,फरमान त्यागी,सोहन त्यागी,मो इरशाद, मो इक़बाल, सहजाद,मोवीन, सपन कुमार आदि ने भी विचार रखे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369