मोहम्मद शामिक
उत्तराखण्ड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी है वही अब सभी राजनीतिक पार्टियों के दावेदार भी पूरी शिद्दत के साथ मेहनत करने में जुटे हैं। आज बुधवार को लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द समिति में हुए कार्यक्रम से बेहद खुश नजर आए।इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता सुशील राठी की जमकर पीठ थपथपाई तो वह यह भी संकेत दे गए कि सुशील राठी जिस काम को ठान लेते हैं तो उसे ज़रूर पूरा करते हैं।

इस बात से राजनैतिक सूत्रों का मानना है कि कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द की मंगलौर विधानसभा मे सुशील राठी पहली पसंद हो सकते हैं।बहराहल यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि भाजपा का टिकट किस प्रत्याशी को मिलेगा लेकिन आज के कार्यक्रम से यह अंदाजा बखूबी लगाया जा सकता है कि स्वामी का अगर राठी को आशीर्वाद मिला तो सुशील राठी मंगलौर विधानसभा से प्रतियाशी भी हो सकते है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
हालांकि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे गन्ना किसानों को कैबिनेट मंत्री ने आश्वस्त किया कि गन्ना किसानों की समस्याओं को प्रदेश सरकार प्रमुखता से हल कर रही है और गन्ना किसानों की समस्या को लेकर सरकार ने कई कदम उठाए भी है ।उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में किसान किसी पार्टी के बहकावे में ना आए और इस बार मंगलोर विधानसभा में भाजपा को जिताने का काम करें।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला