Jan Mudde

No.1 news portal of India

आज़ाद समाज पार्टी ही कर सकती है इस प्रदेश का विकास-महक सिंह

Spread the love

मोहम्मद शामिक

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की भले यह भी घोषणा ना हुई हुई हो लेकिन वही राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी तैयारी शुरू कर दी है।आज़ाद  समाज पार्टी के रुड़की विधानसभा के प्रत्याशी गुलबहार अली  भी घर-घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं ।रूड़कीं के भारतनगर में एक कार्यक्रम के दौरान आज़ाद समाज पार्टी  के  प्रदेश अध्यक्ष महक  सिंह ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी  एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जिन्होंने इस देश और प्रदेश पर राज तो किया लेकिन उनके विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया। जिस मकसद के साथ उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था वह मकसद भी पूरा नहीं हो  सका है जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वह इस बार वह आज़ाद  समाज पार्टी को मजबूत करने का काम करें आज़ाद  समाज पार्टी ही उनका विकास कर सकती है। महक  सिंह ने कहा कि उन्होंने गुलबहार अली को रुड़की विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है ताकि गुलबहार अली विधानसभा में पहुंचकर रूड़कीं की समस्याओं को प्रमुखता से उठा सकें।उन्होंने कहा कि आज तक जो भी रूड़कीं से विधायक बने उन्होंने रूड़कीं का कोई विकास नही  किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय आज़ाद समाज पार्टी का है आज़ाद समाज पार्टी ही इस प्रदेश का विकास कर सकती है।वहीं आज़ाद समाज पार्टी के प्रत्याशी गुलबहार अली ने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी पूरी मज़बूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

रुड़की में आज तक जो भी विधायक बने उन्होंने अपना विकास तो किया लेकिन जनता का कोई विकास नहीं किया जिससे जनता में भारी गुस्सा है ।गुलबहार ने कहा कि अब समय आ गया है कि रुड़की की जनता अपने वोट के अधिकार को  बखूबी समझें और उस अधिकार को समझते हुए आजाद समाज पार्टी को वोट दें ताकि इस क्षेत्र की नुमाइंदगी उत्तराखंड के विधानसभा में भी मजबूती के साथ हो सके। गुलबहार अली ने कहा कि इस बार अगर रुड़की की जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। इस कार्यक्रम का संचालन आज़ाद  समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट अहतशाम ने किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369