Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हँसराज सचदेवा के आवास पर पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत, भाजपा पर जमकर बरसे पूर्व सीएम

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हंसराज सचदेवा के आवास पर देर शाम पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं पर बड़े  सवाल खड़े कर दिए हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी झूठी घोषणाएं करने में लगे हैं अगर उन्होंने विकास किया होता तो  भाजपा के लोगों को इतनी मारामारी नहीं करनी पड़ती। हरीश रावत ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि  सरकार ने विकास को पिछले पांच  सालों  में बक्सों में बंद करके रखा उन्हें तब विकास की याद नहीं आई।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ झूठ है जो कभी कामयाब नहीं होने वाला पूर्व सीएम हरीश रावत ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि 2022 में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी जनता भाजपा की नीतियों से बेहद परेशान आ चुकी है अब आने वाला समय कांग्रेस का है जल्द ही कांग्रेस के प्रतियाशियो की सूची जारी कर दी जाएगी।गौरतलब है  की झबरेड़ा पहुंचे   प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने आज करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था जिसके बाद पूर्व सीएम ने  धामी की  इन योजनाओं पर सवाल खड़े किये हैं।

इस दौरान  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हंसराज सचदेवा के आवास पर पूर्व सीएम हरीश रावत का बुके देकर ज़ोरदार स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता हंसराज सचदेवा  ने कहा कि वह पूर्व सीएम हरीश रावत के बेहद  आभारी हैं जो उनके आवास पर पहुंचे।उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम के आने की सूचना उनके आसपास रहने वाले लोगों तक लगी तो वह भी घर आ गए जो राजनीतिक लोग नहीं थे अगर कांग्रेस ने उन्हें रूड़कीं से मौका दिया तो सभी लोग उनका समर्थन करेंगे।इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री  मनोहर लाल शर्मा, ममतेश शर्मा, रजनीश शर्मा,पूर्व चेयरमैन कुणाल सचदेवा, पूर्व हज कमेटी के चेयरमैन हाजी राव शेर मोहम्मद,  कांग्रेसी नेता चौधरी गजे सिंह, वीरेंद्र रावत, कांग्रेस विधायक फुरकान अली, कांग्रेस  पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी,ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद मुबशिर,  सुभाष सैनी,राकेश गौड़ आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369