Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा के प्रदेश प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए 2022 के चुनाव जीतने के टिप्स, कहा पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को करें मजबूत

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ छोड़ना चाहती इसीलिए पार्टी ने 2022 के चुनाव में 60पार  का नारा दिया है जिसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नज़र आ रहा है।
दरअसल आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रुड़की,भगवानपुर, पिरान कलियर, मंगलौर और खानपुर विधानसभा क्षेत्रों की चुनाव प्रबंधन समिति की रूड़की शहर की एक धर्मशाला में बैठक बुलाई थी जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तराखंड चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रह्लाद जोशी ने कार्यकर्ताओं को 2022 के विधानसभा चुनाव में जुट जाने की अपील करते हुए कहा

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

कि अभी से कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और घर घर जाकर पार्टी को मजबूत करने का काम करें ।उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना है पन्ना प्रमुख से लेकर मंडल अध्यक्ष तक एक बेहतर संगठन  तैयार होना चाहिए जो बूथ स्तर पर  पार्टी  को मज़बूत करने का कार्य करेंगे।किस तरह से कार्य करना होगा इसकी भी जानकारी उसे होनी चाहिए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पुनः सरकार बनेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे इसके लिए पूरी कोशिश करनी  है सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को भी घर-घर में जानकारी देनी है।

जिस तरह से सरकार ने कोरोना काल में लोगों की मदद की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो इस देश के  विकास को  नए आयाम दिए हैं देश की जनता कभी भुला नहीं पाएगी।जनता में  मोदी जी के लिए बेहद उत्साह  है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अजय कुमार के अलावा भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा और पांचों विधानसभाओं के भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369