आरिफ़ नियाज़ी
भगवानपुर में बसपा की विशाल रैली में जिस तरह से बड़ी संख्या में दलित और मुस्लिम पहुंचे हैं उसने भाजपा और कांग्रेस की नींद उड़ा दी है विधानसभा चुनाव में इसका नुकसान कोंग्रेस को उठाना पड़ सकता है। जिस तरह से रैली में गांव गांव से मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे साफ ज़ाहिर है कि सुबोध राकेश 2022 में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे। आज की रैली की भीड़ से बसपा के बड़े नेता भी बेहद जोश में दिखाईं दिए और उन्होंने दिवंगत कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश से लेकर सुबोध राकेश की जमकर तारीफ की।इतना ही नही सुबोध राकेश को भगवानपुर से बसपा प्रतियाशी के साथ साथ प्रभारी की भी घोषणा कर दी।
इस जनसभा में पहुंचे बसपा के प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राईन ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ उत्तरखंड में सरकार बनाएगी।प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है कांग्रेस और भाजपा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जिन्हें जनता भलीभांति पहचान चुकी है । बसपा के प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन ने कहा कि आज तक कांग्रेस पार्टी मुसलमानों का वोट तो हासिल करती रही लेकिन उनके लिए कभी कुछ नहीं किया अगर भाजपा को हराना है तो मुसलमानों और सर्व समाज को बसपा का साथ देना होगा।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि बसपा सभी को साथ लेकर चलना जानती है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए दोनों ही पार्टियों पर आरोप लगाया कि उत्तराखण्ड का कोई विकास कार्य नहीं किया जिसकी वजह से प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा और काग्रेस जाति बिरादरी की राजनीति करती है बसपा के प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राईन आज भगवानपुर में भाजपा छोड़कर आए सुबोध राकेश के समर्थन में जुटी भारी भीड़ को संबोधित कर रहे थे ।उन्होंने कहा कि आज गांव गांव में बहुजन समाज पार्टी को लेकर कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है जबकि भाजपा कांग्रेस को कार्यकर्ताओं भीड़ जुटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि आज बहुजन समाज पार्टी की इस रैली ने तय कर दिया है कि भगवानपुर समय हरिद्वार की सभी सीटों पर बहुजन समाज पार्टी का कब्जा होगा बहुजन समाज पार्टी नई शक्ति नई ताकत के साथ उभरकर सामने आएगी ।वहीं प्रदेश प्रभारी मेघराज जरावरे ने भी उपस्थित जनसमूह से बसपा को मज़बूत करने का आह्वान किया।इस मौके पर पूर्व बसपा विधायक मोहम्मद शहज़ाद,पूर्व विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी,झबरेड़ा से बसपा प्रतियाशी आदित्य बृजवाल, कलियर से बसपा प्रतियाशी सुरेंद्र सैनी, जिलाध्यक्ष डॉ एसपी बावरा,राव जुनैद,राव अलीबहादुर, राव नोशाद मास्टर, राव इरशाद सिकन्दरपुर आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता समेत तीन पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला