आरिफ़ नियाज़ी
भगवानपुर में आयोजित बहुजन समाज पार्टी की रैली में बसपा कार्यकर्ता सुबह सवेरे से ही ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार नारेबाजी करते हुए रैली स्थल पर पहुंचे थे। गांव गांव से सभी बसपा के नेता अपने भारी समर्थकों के साथ रैली में पहुंच रहे थे। इस दौरान सिकंदरपुर गांव से वरिष्ठ बसपा नेता राव इरशाद भी अपने कई सौ साथियों को लेकर ढोल नगाड़ों के साथ रैली में पहुंचे थे जहां पर राव इरशाद ने पार्टी के बड़े नेताओं का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया वहीं उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही इस देश और प्रदेश का विकास कर सकती है बहुजन समाज पार्टी ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज ने रैली में आकर यह साबित कर दिया है कि वह बसपा प्रमुख मायावती और सुबोध राकेश के साथ हैं। सुबोध राकेश युवा नेता है जिनको युवाओं के साथ साथ सभी ज़िम्मेदार लोगों का भारी समर्थन मिला है इसलिए उन्होंने भी निर्णय लिया है कि बहुजन समाज पार्टी को भगवानपुर में भारी मतों से जीत दिलानी है जिसके लिए भगवानपुर विधानसभा की जनता अब एकजुट हो चुकी है ।सभी वर्गों के लोग अब बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने में जुट गए हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
बहुजन समाज पार्टी इस देश और प्रदेश का भविष्य है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलना जानती है जबकि भाजपा और कांग्रेस ने इस प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। जिन उम्मीद और आशाओं के साथ उन्होंने इस राज्य के निर्माण में सहयोग किया आज उन्ही उम्मीदों पर भाजपा और कांग्रेस नाकाम रहे। भगवानपुर विधायक भी विकास करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई हैं ममता राकेश ने भगवानपुर की भोली भाली जनता से वोट तो हासिल किए लेकिन उनके लिए कभी कुछ नहीं किया। जो इस क्षेत्र का बड़ा दुर्भाग्य है।अब समय आ गया है कि क्षेत्र की जनता सुबोध राकेश को जिताने का काम करे ताकि इस क्षेत्र का बड़े पैमाने पर विकास हो सके।
दौरान नौशाद ,खुरशेद, मसूद, राव गुलफाम,राव खलील कुरुक्षेत्र दिलशाद राव नवेद, कल्याण सिंह, निज़ाम,पीरजी,मेसा, इंद्रेश कुमार ,सुशील कुमार ,आमिर, कल्याण सिंह ,,राव जावेद ,कुर्बान, राव वारिस,राव मंजूर ,राव छोटा, राव आक़िफ़, मुखिया आदि बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता भगवानपुर पहुंचे थे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला