आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा के इकबालपुर में दिनदहाड़े एक व्यापारी के बेटे का अपहरण करने वाले युवक को पुलिस ने धर दबोचा है जिसके पास से पुलिस को एक चाकू समेत कुछ अन्य सामान भी बरामद हुआ है फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण और जानलेवा जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। दरअसल इकबालपुर निवासी व्यापारी पंकज मित्तल का सात वर्षीय बेटा केशव ब्रहस्पतिवार की शाम को अपने बड़े भाई शिवांश के साथ घर के बाहर खेल रहा था।अचानक वहां आरोपी बसंत आया और केशव को अपने कंधे पर बैठाकर फरार होने लगा।
बच्चे की चीख पुकार की आवाज़ सुनकर आस पास के लोग भी दौड़ पड़े जिसके चलते दुकानदार बबलू ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जिस पर आरोपी ने बबलू पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। फिलहाल घायल युवक का उपचार सिविल होस्पिटल में चल रहा है। वहीं हंगामा देखकर चीनी मील में गन्ना लेकर जा रहे किसान भी आरोपी के पीछे दौड पडे जिसके बाद आरोपी बसंत बच्चे को छोड़ गन्ने के खेत घुस गया जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस बाबत झबरेड़ा पुलिस थाने के थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि आरोपी बसन्त उर्फ़ देव पुत्र विक्रम निवासी बहेडकी सैदाबाद को गिरफ्तार किया है जिसके पास से पुलिस को एक चाकू भी बरामद हुआहै। एक बैग में रखा आरोपी से 25 लाख की फिरौती लिखा एक पर्चे के साथ कुछ अन्य सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बसन्त उर्फ देव व्यापारी राधेश्याम के पोते का दिपावली से अपहरण करने की कोशिश में लगा था लेकिन मौका नहीं लग पाया था।
बसंत व्यापारी से बच्चे का अपहरण कर मोटी रकम वसूलना चाहता था लेकिन पहले ही वह पुलिस के शिकंजे में पहुंच गया। पुलिस ने फिलहाल आरोपी पर अपहरण और जानलेवा हमले जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।इस दौरान आरोपी बसंत को पकड़ने वाली टीम में झबरेड़ा थाना अध्यक्ष विनोद थपलियाल, उप निरीक्षक हाकम सिंह, उप निरीक्षक चिंतामणि उप निरीक्षक मनोज रावत, कॉन्स्टेबल नूर हसन अजय काला संजय नेगी संदीप रावत, मुकेश नौटियाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला