आरिफ़ नियाज़ी
आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है जिसके चलते रुड़की से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा भी अपने प्रचार में तेज़ी से जुट गए हैं ।अब भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने शहर की ऐसी महिलाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है जिन्होंने किसी न किसी क्षेत्र में अपने शहर का नाम रोशन किया हो या फिर ऐसी महिलाएं जिन्होंने कोरोना काल में लोगों की दिन-रात सेवा की हो ऐसी महिलाओं को भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा आगामी 3 जनवरी को महिला सम्मेलन के दौरान सम्मानित करेंगे।हालांकि इस दौरान भाजपा के कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे ।इस महिला सम्मेलन की जिम्मेदारी भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और प्रमुख समाजसेवी पूजा नंदा को सौंपी गई है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
पूजा नंदा आज गुरुवार को गली गली मोहल्ले मोहल्ले पार्टी का प्रचार करते हुए प्रोजेक्टर लगे रथ के माध्यम से भाजपा नेत्रीयो के साथ प्रचार करतीं सड़क पर नज़र आई। भाजपा नेत्री पूजा नंदा ने बताया कि आगामी 3 जनवरी को शहर की ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने शहर का नाम रोशन किया हो या फिर किसी भी तरह से किसी की सेवा की हो ऐसी महिलाओं को भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा सम्मानित करेंगे।रूड़कीं शहर की महिलाओं को जागरूक करने के लिए वह महिलाओं को जागरूक कर उन्हें जानकारी देने का काम कर रहीं है।
दोनों रथ के साथ महिलाएं गली गली मोहल्ले में घूम रही है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं भाजपा विधायक के कैंप कार्यालय पर पहुंचे इस मौके पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सावित्री मंगला देवी बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा की यह बेहद अच्छी सोच का परिणाम है कि जो महिलाएं अपने शहर का और अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर चुकी है उन्हें विधायक ने सम्मानित करने का निर्णय लिया है भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा की यह सोच बेहद सराहनीय है जिसका लाभ उन्हें आने वाले समय में अवश्य मिलेगा इस मौके पर भाजपा की कई वरिष्ठ महिलाएं भी मौजूद रहीं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला