Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने तीन गांव में किये 6 करोड़ से अधिक की इंटरलॉकिंग सड़कों और शमशान घाट की सड़कों के शिलान्यास

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कितनी गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की आज सोमवार को भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने करोड़ों के विकास  कार्यों के शिलान्यास किये जिनमे इंटरलौकिग सड़कें और शमशान घाट की सड़कें और दीवार भी शामिल है। इस दौरान सबसे पहले भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल  सबसे पहले इब्राहिमपुर गांव पहुंचे जहां उन्होंने एक करोड़ 51 लाख 94 हज़ार की इंटरलॉकिंग सड़कों का शिलान्यास किया जो गांव में गली गली और मोहल्ले में जिनका निर्माण होगा।

इसके अलावा भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल  ने सालियर गांव में 71 लाख 92 हज़ार  की इंटरलॉकिंग सड़कों के अलावा श्मशान घाट की दीवार का शिलान्यास किया। इस दौरान भाजपा विधायक ताबड़तोड़ विकास कार्यों के शिलान्यास करते नज़र आए।दरअसल विधायक देशराज कर्णवाल ने आगे बढ़ते हुए  माधोपुर गांव में कई करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया जिनमे इंटरलॉकिंग सड़कें और शमशान घाट की सड़क भी शामिल है। इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल  ने कहा कि उन्होंने झबरेड़ा में चुनाव के समय जो वायदे किये थे वह उन्होंने पूरे किए हैं। उन्होंने  कहा कि  झबरेड़ा में  बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि  उन्हें सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। देशराज कर्णवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास और सबका विशवाश लेकर आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जो विकास कार्य किये हैं वह जानता के सामने हैं झबरेड़ा में सबसे अधिक सड़कों का जाल बिछाया गया यहाँ तक कि  हरिद्वार ज़िले में कोई भी ऐसा  विधायक  नहीं है जिसने उनके बराबर विकास कार्य कराए हों। भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि विकास कार्यों से प्रभावित होकर झबरेड़ा की जनता उन्ही को पुनः मौका देगी।

उन्होंने कहा कि वह डॉ भीमराव अंबेडकर के मिशन को आगे  बढ़ाने का काम कर रहे हैं ।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अनीस गौड़ और अरशद अली भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369