Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के बयान से एक बार फिर मचा हड़कंप, भाजपा से टिकट मांग रहे दावेदारों को लेकर दी कड़ी चेतावनी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल किसी ना किसी बयान को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। इस बार भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने झबरेड़ा से भाजपा का टिकट मांग रहे  दावेदारों को मक्खी करार दिया है। भाजपा विधायक ने दावा करते हुए कहा कि झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक विकास कार्य उन्होंने किये है इसलिए वह गुड़ है और गुड़ को देखकर बहुत सी  मक्खियां गुड पर चिपकने की कोशिश कर रहीं  है जिन्हें  किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देशराज कर्णवाल ने कहा कि वह उन मक्खियों से अपील करना चाहते हैं कि वह गुड़ पर बैठने की कोशिश ना करें और अपना किमती समय इसमें बर्बाद ना करें गुड़ से दूरी बनाए रखें नहीं तो  गुड से अगर चिपक गई तो  ठीक नहीं होगा।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

देशराज कर्णवाल  यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि दर्जनों मक्खियां उनके विधानसभा क्षेत्र में इस समय मंडराने का काम कर  रही है जो भाजपा का टिकट लेने की फिराक में है लेकिन उनके मंसूबे कभी  कामयाब नहीं होने देंगे। वह ऐसे भाजपा का टिकट मांगने वाले ऐसे दावेदारों  को चेतावनी देना चाहते हैं  कि वह देशराज कर्णवाल रूपी गुड़ से दूर रहे अगर इस गुड पर किसी  मखी का साया पड़ा  तो उनके लिए अच्छा नहीं होगा।

देशराज कर्णवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कुछ लोग शराब कारोबारी शराब बांट कर टिकट मांग रहे हैं। लेकिन वह बिना शराब के चुनाव मैदान में पहुंचेंगे और भारतीय जनता पार्टी का उन्हीं को  टिकट होगा।गौरतलब है कि झबरेड़ा विधानसभा में भाजपा के एक दर्जन से अधिक दावेदार हैं हालांकि इस सीट पर भाजपा के वर्तमान विधायक देशराज कर्णवाल हैं लेकिन उसके बावजूद दावेदार लगातार भाजपा हाईकमान से टिकट की मांग कर रहे हैं ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369