Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के पत्रकारों ने साहब सिंह सैनी का फूंका पुतला मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर कोतवाली में दिया धरना

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी द्वारा पत्रकारों से की गई अभद्रता और बदसलूकी के विरोध में पत्रकारों ने साहब सिंह सैनी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उनका  पुतला फूंका और सिविल लाइन कोतवाली में साहब सिंह सैनी के खिलाफ इतना ही नहीं है पत्रकार सिविल लाइन कोतवाली में धरने पर बैठे गए वहीं वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सैनी ने आरोप लगाया कि साहब सिंह सैनी पूरी तरह से बौखला गए हैं साहब सिंह सैनी मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके जिसके चलते साहब सिंह सैनी पत्रकारों के जवाब देने में भी असमर्थ हैं बहुत सैनी ने कहा कि सभी पत्रकार एकजुट होकर साहब सिंह सैनी का कड़ा विरोध कर रहे हैं

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस दौरान पत्रकार जगदीश प्रेमी ने कहा कि साहब सिंह सैनी पत्रकारों के जवाब भी देने से बौखला गए हैं। साहब सिंह सैनी  ने कहा कि साहब सिंह सैनी ने कहा कि पत्रकारों  सवालों का जवाब देना चाहिए था जब पत्रकारों ने उन्हें यह पूछा कि आपके ऊपर आपकी पत्नी आरोप लगा रही है तो उन्होंने पत्रकारों को  ठीक  से जवाब ना देकर  महिला को बदचलन तक बता दिया। साहब सिंह सैनी ने महिला के चरित्र पर सवाल खड़े कर दिए।उन्होंने कहा कि  उक्त महिला  से उनके 40 साल से  संबंध नहीं है उनकी नाजायज औलाद लिए घूमती है यह दुर्भाग्यपूर्ण है ।साहब सिंह सैनी को पत्रकारों से माफी मांगनी चाहिए।

अगर साहब सिंह सैनी  ऐसा नहीं करते तो उनका पत्रकार  बहिष्कार करेंगे। आज साहब सिंह सैनी के खिलाफ  पत्रकारों में  आक्रोश है और वह इस दुर्व्यवहार को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं कर पाएगे ।गौरतलब है कि रविवार को शेरपुर स्थित एक बैंकट हाल में आयोजित हुए सैनी सम्मेलन के आयोजक साहब सिंह सैनी द्वारा धरने उनकी पत्नी व बेटे के संबंध में पूर्व मुख्यंमत्री हरीश रावत से सवाल पूछे जाने पर मीडियाकर्मी से अभद्रता करते हुए उनसे धक्का-मुक्की कर दी थी जिससे  पत्रकारों मे भारी  रोष व्याप्त है।

इस संबंध में पत्रकारों द्वारा सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गयी। जिसके बाद पुलिस ने पत्रकारों की तहरीर केआधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मौके पर दीपक शर्मा, स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट अध्यक्ष केके शर्मा, प्रेस क्लब महानगर रुड़की महासचिव प्रिंस शर्मा, प्रेस क्लब रुड़की महासचिव अनिल सैनी, रमन त्यागी, अंकित गर्ग, दीपक सेमवाल, देशराज, सुभाष सैनी, महेश मिश्रा, अलीखान, जगदीश देशप्रेमी, अख्तर  मलिक,सन्दीप तोमर, अमित सैनी, अनिल पुंडीर, रियाज पुंडीर, दीपक मिश्रा, उपाध्यक्ष आरिफ नियाजी, तहसीन अहमद, हरिओम गिरी, वीरेंद्र रोड, सन्दीप रोड, विनीत त्यागी, हरिओम गिरी, गौरव वत्स, नितिन कुमार, गुलबहार गौरी, दीपक अरोड़ा, बअनवर राणा, जुबैर काजमी, सुभाष सक्सेना, योगराज पाल, राव शहजाद, पप्पी, रियाज कुरेशी, मनोज जुयाल, राव शहजाद, सुरेंद्र वर्मा, वीरेंद्र कुमार, मिक्की जैदी, राहुल सक्सेना, हेमंत तरानिया, सलमान मलिक, अरशद हुसैन,अमजद भारती, अमेय मेहता, आलम, इमरान देशभक्त आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369