Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा के बसवाखेड़ी गांव में बसपा प्रत्याशी ने की जनसभा ,कहा 2022 में जीतेगी बसपा

Spread the love

झबरेड़ा के बसवाखेड़ी गांव पहुंचे बसपा प्रत्याशी आदित्य बृजवाल का लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बसपा प्रत्याशी आदित्य बृजवाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जिन्हें जनता समझ चुकी है ।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है आने वाला समय बहुजन समाज पार्टी का है उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है ।

आदित्य ने कहा कि अलग अलग राजनीतिक दलों के लोग वोट मांगने आपके गांव में आएंगे लेकिन सभी से सावधान रहना है और बहुजन समाज पार्टी को मजबूत बनाना है। आदित्य बृजवाल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो इस देश और प्रदेश का विकास कर सकती है ।

उन्होंने कहा कि झबरेड़ा में जब उनके पिता विधायक थे तो उन्होंने बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए थे लेकिन उसके बाद यह क्षेत्र लगातार विकास से दूर होता चला गया और आलम यह है कि इस समय इस क्षेत्र में किसी भी तरह की कोई विकास नजर नहीं है आता है

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो सबसे पहले झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए एक मिनी स्टेडियम और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

आदित्य बृजवाल ने कहा कि अब समय आ गया है कि बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी को मजबूत करें और बहुजन समाज पार्टी को विजय बनाने का काम करें

इस अवसर पर बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369