उत्तम चीनी मिल लिब्बरहेड़ी द्वारा वर्तमान पेराई सत्र का दिनाँक 28.11.2021 से 07.12.2021 तक का 10 दिन का गन्ने का भुगतान जो कि लगभग 11 करोड़ है। गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी के खाते में भेज दिया गया है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
लिब्बरहेडी सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता सुशील राठी ने बताया कि समिति को यह भुगतान प्राप्त हो चुका है, शीघ्र ही उसे संबंधित गन्ना किसानों के बैंक खातों में भेज दिया जाएगा।
सुशील राठी ने कहा कि 14 दिन में गन्ने के भुगतान का जो वायदा किसानों से किया था, हमनें उसे पूर्ण करने प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं गन्ना मंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द के नेतृत्व में राज्य में किसानों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किये जा रहे हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला