Jan Mudde

No.1 news portal of India

नारसन में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ मनाई चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि, आप नेता नवनीत राठी के समर्थकों में दिखाई दिया भारी उत्साह

Spread the love

मोहमाद शामिक

नारसन में आम आदमी पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि बड़ी धूमधाम के साथ मनाई। राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज ने आम आदमी पार्टी के मंगलौर विधानसभा के प्रत्याशी ने अपने सैंकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की के चित्र पर पुष्प अर्पित किए उसके बाद उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इस दौरान आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारसन क्षेत्र में एक रैली भी निकाली जिसमें चौधरी चरण सिंह के बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया रैली में बड़ी संख्या में युवा वर्ग मौजूद रहा जो चौधरी चरण सिंह अमर रहे के नारे लगाते नजर आए।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस दौरान आम आदमी पार्टी के मंगलौर विधानसभा से प्रत्याशी नवनीत राठी ने बड़ी बेबाकी के साथ  कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के नेता थे जिन्होंने इस देश को विकास के नए आयाम दिए हमेशा किसानों की समस्याओं को उन्होंने प्रमुखता से हल किया आज पूरा देश चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि बड़ी धूमधाम के साथ मना रहा है चौधरी चरण सिंह को कभी भी देश की जनता भुला नहीं पाएगी चौधरी चरण सिंह सभी के नेता ने जिन्होंने इस देश को नए आयाम देने में बड़ा काम किया। चौधरी चरण सिंह किसानों  मसीहा थे जिन्हें आज पूरा देश याद कर रहा है।

उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने इस देश मे कई ऐतिहासिक कार्य किये जिन्हेंआज भी देश याद कर रहा है।इस मौके पर  सोहनवीर  राठी, विष्णु  चेयरमैन सहकारी समिति,सुनील कुमार,आज़ाद  मास्टर,दुष्यंत, पवन,आदित्य, अर्जुन,हिमांशु,अरविंद,रविन्द्र, आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369