आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा विधानसभा के इब्राहिमपुर देह गांव में भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के प्रतिनिधि सतीश शर्मा ने दस लाख पचास हज़ार की लागत से बनने वाली सड़क का उदघाटन किया इतना ही नहीं गांव के शमशान घाट की निर्माणाधीन छतरी का शिलान्यास भी किया जो तीन लाख पचास हज़ार की लागत से तैयार होगी। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सतीश शर्मा ने कहा कि झबरेड़ा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास हुआ है। इब्राहिमपुर गांव में इस सड़क की मांग पिछले लंबे समय से चली आ रही थी।उन्होंने कहा कि जब से देशराज कर्णवाल विधायक बने हैं तभी से झबरेड़ा में विकास हुआ है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इब्राहिमपुर गांव के शमशान घाट की छतरी का भी शिलान्यास हो चुका है। जल्द ही वह भी बनकर तैयार हो जाएगी। सतीश शर्मा ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि देशराज कर्णवाल सिटिंग विधायक हैं उनके टिकट कटने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता भाजपा विधायक ने क्षेत्र में विकास किया है जनता सभी कुछ जानती है।कुछ विरोधी लोग इस तरह की अफवाहें फैलाते रहते हैं जिसमें वह कामियाब नहीं होंगे। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि आज झबरेड़ा विधानसभा का कोई भी गांव ऐसा नहीं है जो विकास से वंचित रह गया हो।
विधायक देशराज कर्णवाल ने क्षेत्र की जनता से चुनाव के समय जो वायदे किये थे उनको उन्होंने पूरा किया है आज क्षेत्र की जनता अपना मन देशराज कर्णवाल के लिए बना चुकी है। देशराज कर्णवाल की दिन प्रतिदिन लोकप्रियता बढ़ती जा रही है उन्होंने दावा किया कि देशराज कर्णवाल भाजपा से ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे कुछ लोग इस तरह का भरम फैला रहे हैं कि उनका टिकट काटा जा रहा है ऐसा नहीं है।इस मौके पर ग्रामीण दयाराम, नीरज कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला