आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर अब राष्ट्रीय लोक दल ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती जिसके चलते उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोक दल ने एक दर्जन से अधिक विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। रुड़की के प्रशासनिक भवन में पहुंचे राष्ट्रीय लोक दल के उत्तराखंड प्रभारी चौधरी वीरपाल सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा जिन उम्मीदों के साथ उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था उन उम्मीदों पर भाजपा और कांग्रेस की सरकार नहीं उतरी है जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि आने वाला समय राष्ट्रीय लोक दल का है राष्ट्रीय लोक दल पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं जिनसे जनता को सावधान रहना होगा। चौधरी नीरपाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार यूपी में बनना तय है प्रदेश की जनता ने योगी की सरकार को देख लिया है। वहीं उत्तराखण्ड के इतिहास में तीन तीन सीएम बदले गए लेकिन सरकार फिर भी असफल साबित हुई जनता की अपेक्षाओं पर कोई भी सरकार खरा नहीं उतरी।
उन्होंने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के सहयोग के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि देहरादून हरिद्वार और काशीपुर आदि जिलों में पार्टी मज़बूत प्रतियाशी चुनाव मैदान में उतारेगी।पार्टी को अच्छे और जनता में अपना जनाधार रखने वाले और समाज मे अच्छी छवि वाले प्रतियाशियो कि तलाश है हालांकि अन्य दलों के लोग उनके संपर्क में है जिनको जल्द ही पार्टी में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही राष्ट्रीय लोकदल एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है।रूड़कीं झबरेड़ा और मंगलौर विधानसभाओं में बाईक रैली आयोजित की जाएगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला