आरिफ नियाज़ी
रुड़की पहुंचे प्रदेश के सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने सहकारी बैंक की तीन शाखाओं का उदघाटन किया। इस दौरान सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने ईदगाह चौक पर सहकारी बैंक की शाखा का उदघाट्न करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सहकारिता के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही है। किया इस मौके पर धन सिंह रावत ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पहली बार देश मे सहकारिता मंत्रालय बनाया जिसकी ज़िम्मेदारी अमित शाह को मंत्री बनाकर दी गई।उत्तराखण्ड सरकार ने सहकारी बैंकों के माध्यम से छह लाख किसानों को ज़ीरो प्रतिशत की दर पर ऋण दिया है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
धन सिंह रावत ने कहा कि उनकी सरकार जनवरी माह तक एक लाख किसानों को ऋण वितरित करेगी जिसके लिए जगह जगह मेले लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूड़कीं क्षेत्र में तीन सहकारी बैंकों की शाखाओं का उदघाटन किया है जिसका लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा प्रदेश सरकार ने सहकारिता के क्षेत्र में नए आयाम छुए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल को छोड़ दें तो पूरे प्रदेश में 106 सहकारी बैंक की शाखाएं खोली हैं आज हम कह सकते हैं कि सहकारी बैंकों के प्रति लोगों का विश्वास और उनका रुझान बढ़ा है जिसके चलते सभी बैंक आज लाभ में चल रहे हैं।
धन सिंह रावत ने कहा कि बैंकों के लाभ का कारण ये है कि उन्होंने बैंकों की ब्रांच खुलवाई, नियुक्तियों में पारदर्शिता रखी। इस उदघाटन के मौके पर सहकारिता मंत्री के साथ भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा,ज़िला सहकारी चेयरमैन प्रदीप चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता और चेयरमैन प्रतिनिधि सुशील चौधरी,भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता और सहकारी बैंक का सभी स्टाफ मौजूद रहा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला