Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के मूलराज कन्या पाठाशाला में ईवीएम मशीन के बारे में लोगों को किया जागरूक, भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने भी ली जानकारी

Spread the love

मोहम्मद शामिक

रुड़की ईवीएम मशीनों में हमेशा गड़बड़ी के आरोप लगाने वाले लोग अब पूरी तरह से सावधान हो जाएं इस बार प्रशासन द्वारा ईवीएम मशीन में वीवी पैड का पहली बार इस्तेमाल किया गया है।जिसके  जरिए लोगों को मशीन के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। खास बात यह है कि हर विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर आम जनता को ईवीएम मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है जिसके चलते रुड़की के मूलराज कन्या पाठशाला में भी ईवीएम मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस दौरान मशीन की जानकारी देने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पंजाबी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय अरोड़ा ने बताया कि अक्सर कुछ राजनीतिक दल ईवीएम मशीन में धांधली के आरोप लगा देते थे  लेकिन इस बार जो मशीन लाई गई है उस में पहली बार वीवी पैड का इस्तेमाल किया गया है जिसमें किसी तरह की कोई भी धांधली नहीं हो सकती। इसमें खास बात यह है कि इस मशीन में वीवी पैड से वोटर अपने वोट को तुरंत ही देख सकता है और उसके बाद उस पर्ची से मशीन का मिलान होगा जिसमें पूरी पारदर्शिता अपनाई गई है ।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की कोशिशों के चलते अब ईवीएम मशीन में वोट डालने की पूरी स्थिति से वोटर को भी अवगत कराया जा रहा है

अब वोटर ईवीएम मशीन में डाला गया  अपना वोट आसानी से देख मौके पर ही देख  सकता है केंद्र और प्रदेश सरकार का यह अच्छा फैसला है बूथ स्तर पर ईवीएम मशीन के बारे में लोगों को बारीकी से जानकारी दी जा रही है ।संजय अरोड़ा ने कहा कि  इस तरह की मशीन में कोई भी दल अब आसानी से  धांधली के आरोप नहीं लगा पाएगा उन्होंने कहा कि इस तरह की मशीन से लोगों में भी वोट डालने की जिज्ञासा बढ़ेगी। अरोड़ा ने ये भी कहा कि  ईवीएम मशीन पर आरोप लगाने वाले जीत गए तो ठीक हार गए तो ईवीएम को दोष देते है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369