आरिफ़ नियाज़ी
केंद्र सरकार के बैंकों के निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों ने दो दिन की हड़ताल शुरू की है। आज गुरुवार को यूनाइटिड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तत्वाधान में केनरा बैंक के सामने सैंकड़ो बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ हड़ताल शुरू कर दी। आज और कल बैंकों के सभी काम काज ठप रहेंगे। बैंक कर्मचारियों का विरोध बैंक प्राइवेटाइजेशन बिल,लेबर लॉ संशोधन बिल,और बैंक विरोधी नीतियों के खिलाफ है। इस आंदोलन में नौ से अधिक राष्ट्रीय ट्रेड यूनियस इसका विरोध कर रहे हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस दौरान कामरेड मन्नू माकिन, कामरेड अनिल अग्निहोत्री,और विशाल गुप्ता ने कर्मचारियों की विरोधी नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।वहीं बैंक कर्मचारियों ने देश की गिरती अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि यही हालात रहे तो वह दिन दूर नहीं जब बैंकों को दिवालियापन के शिकार होना पड़ेगा यदि बैंक प्राइवेट जाते हैं तो जहां एक तरफ बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों का एक और उदाहरण होगा वहीं दूसरी ओर बैंक के ग्राहकों का पैसा भी असुरक्षित हो जाएगा उन्होंने कहा कि जिस तरह से किसान आंदोलन के आगे सरकार को झुकना पड़ा है
उसी प्रकार बैंकों के विरोध के सामने भी सरकार को झुकना पड़ेगा यदि ऐसा नहीं होता है तो बैंक अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए मजबूर हो जाएंगे इससे होने वाले नुकसान की तमाम जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी इस मौके पर बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए बैंकों के निजीकरण का विरोध किया। इस मौके पर विनोद गुप्ता, विपिन थपलियाल, अर्जुन गांधी,विजय गुप्ता, मनोज खुराना, राकेश सैनी, विपिन मलिक, तरुण त्यागी, अर्जुन गुप्ता, कुलवंत सिंह,पीयूष, पवन, कुलदीप सिंह, प्रमोद, अनिल बजाज,प्रेम सिंह ,अजय पाराशर, दीपक कुमार,निधि अग्रवाल,नीना अग्रवाल ,शोभना दुआ,मेघा, ममता मेहरा ,मंजू धीमान, मीनाक्षी रोहित, उदित, संजय, विपिन राणा,दर्पण, आशीष, प्रकाश पंत, दीपक, राहुल, मोहम्मद इरशाद ,धर्मपाल, महेश, कुमार प्रज्वल ,मोहम्मद आसिफ आदि विभिन्न बैंकों के कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला