आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा नगर पंचायत के पूर्व चैयरमैन गौरव चौधरी ने इस बार नगर पंचायत में हो रहे विकास कार्यों पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने नगर के विकास ना होने का आरोप भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ साथ नगर पंचायत झबरेड़ा प्रबन्धन पर भी लगाये है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन और विधायक के बीच मनमुटाव का खामियाजा कस्बे की जनता को भुगतना पड़ा है।उन्होंने कहा कि इससे अच्छा मौका कभी आ ही नहीं सकता था कि चेयरमैन, विधायक और सांसद एक ही पार्टी के हैं और सत्ता में होने के बावजूद क्षेत्र का विकास नही कर पाए लेकिन चुनाव के समय झबरेड़ा की जनता इसका जवाब ज़रूर देगी और इन जनप्रतिनिधियों से सवाल करेगी कि उन्होंने कौनसा विकास किया।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि बड़ा दुर्भाग्य है कि कोरोना काल मे भाजपा विधायक और चेयरमैन एक अस्प्ताल को लेकर आपस मे लड़ते झगड़ते नज़र आए जबकिं जनता को उपचार की ज़रूरत थी।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जो विकास कार्य नगर पंचायत झबरेड़ा में होने चाहिए थे वह नहीं हुए जिनका खामियाजा कस्बे की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
दरअसल पूर्व राज्य मंत्री गौरव चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि देश प्रदेश में भाजपा की सरकार है विधायक से लेकर सांसद और नगर पंचायत चेयरमैन भाजपा के हैं लेकिन विकास पूरी तरह से ठप है ऐसे में लोगों को बहुत निराशा है।

गौरव ने आरोप लगाते हुए कहा कि झबरेड़ा के विकास के लिए जो बजट आना चाहिए था जो विकास होना चाहिये था वो आज तक नहीं हो पाया जिससे कस्बे की जनता बेहद निराश है। वही ये पूछने पर की आप इतने दिन से खामोश क्यों रहे इस पर उन्होंने कहा कि वह समय आने पर बोलते हैं उन्हें उम्मीद थी कि सब ठीक हो जाएगा लेकिन नहीं हुआ और उन्हें बोलना पड़ा।उन्होंने आरोप लगाया कि शीतलपुर की रोड़ आज भी बदहाल है जिस पर जलभराव से लोग बेहद परेशान हैं।शीतलपुर गांव के लोग उस जगह से भी नहीं गुज़र सकते। उन्होंने कहा कि वहां के तालाब का सौन्द्रीयकरण कराने से पहले एक अच्छे टेक्नोलॉजी इंजीनियर से उसका सर्वे कराया जाता तो बेहतर होता।आज तक भी उसका कोई समाधान नहीं निकल पाया।
नगर पंचायत हो या विधायक दोनो नाकाम साबित रहे हैं।पूर्व चेयरमैन गौरव चौधरी ने कहा कि आज उन्हें रामकुमार जी के वैडिंग पॉइंट वाली गली में रह रहे सैनी समाज के लोगों ने बुलाया था जिसमे उन्होंने जल भराव की शिकायत की इसी दौरान उन्होंने नगर पंचायत ईओ को फोन मिलाया जो उन्होंने नहीं उठाया या हो सकता है वह व्यस्त हो उसके बाद उन्होंने नगर पंचायत के कर्मचारी को फोन किया जिन्हें उन्होंने लोगों की समस्याओं से अवगत कराया कि जल भराव से डेंगू के मच्छर पनप रहे हैं लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा भी सता रहा है ऐसे में उसका समाधान होना चाहिए।
नगर पंचायत के चुनाव को तीन साल बीत चुके लेकिन आज भी कस्बे के डिवाइडर टूटे हैं कोई मरम्मत नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि वह इसी का इंतज़ार करते रहे कि सब ठीक हो जाएगा लेकिन कुछ नहीं हुआ नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह से लापरवाह हो चुके हैं जिन्हें जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि पालिका का स्टाफ चेयरमैन पर हावी है जिसे ठीक करना चाहिए।उन्होंने कहा कि जटोल रोड पर आज तक बीचोबीच स्लैप खुदा हुआ है जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अगर सफाई हो चुकी तो उसे बंद करा देना चाहिए था।उन्होंने कहा कि अगर नगर पंचायत के अधिकारी और जनप्रतिनिधि जनता की सुध नहीं लेंगे तो ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण होगा। गौरव चौधरी ने कहा कि झबरेड़ा नगर पंचायत का दुर्भाग्य है कि जे ई अटैच हैं ईओ जनता से मिलना नहीं चाहते इसपर जनप्रतिनिधियों को ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक और चेयरमैन के बीच मनमुटाव से क्षेत्र का विकास पूरी तरह से ठप है जनता सब देख रही है समय आने पर जवाब देगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला