Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की में शिक्षा विभाग के बिना आदेश के डेढ़ साल तक अटेचमेंट पर रहा शिक्षक फिर पहुंचा अपने स्कूल,शिक्षक के सामने नहीं रखते आदेश कोई मायने

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की। शिक्षा विभाग में बिना किसी विभागीय आदेश के शिक्षक डेढ़ साल से कार्यालय में चल रहे अटेचमेंट पर शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में आने पर शिक्षक को तत्काल स्कूल भेज दिया। जो एक चर्चा का विषय बना हुआ है हालांकि जब इस बाबत शिक्षक से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि अधिकारियों  के आदेश पर ही वह कार्य कर रहे हैं लेकिन उनके पास लिखित में कोई आदेश नहीं है।

गौरतलब है कि रुड़की ब्लॉक के आदर्श राजीकीय प्राथमिक विद्यालय बेलड़ा प्रथम में कार्यरत सहायक अध्यापक नरेश राजा पिछले डेढ़ साल से उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बिना किसी विभागीय आदेशो के अटेचमेंट पर कार्य कर रहे है।
जबकिं  उत्तराखण्ड  सरकार जहाँ शिक्षा में गुणवत्ता हेतु अनेक योजनाएं संचालित कर रही है प्राथमिक विद्यालयों को आदर्श विद्यालय की श्रेणी में ला रही है जिसके तहत आदर्श विद्यालय में पाँच शिक्षक होना अनिवार्य होता है

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

तो वहीँ रुड़की ब्लॉक में आदर्श राजीकीय प्राथमिक विद्यालय बेलड़ा प्रथम में पूर्व से तीन शिक्षक कार्यरत है जिनमे से एक शिक्षक नरेश राजा बिना किसी विभागीय आदेश के पिछले डेढ़ वर्ष से उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय रुड़की में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे  है। मामला उप शिक्षा अधिकारी रुड़की कुंदन सिंह के संज्ञान में आने पर उक्त शिक्षक को तत्काल उसके मूल विद्यालय हेतु भेज गया।

उक्त प्रकरण के बारे में उक्त शिक्षक से बात करने पर पता चला कि तत्कालीन अधिकारी द्वारा शिक्षक मौखिक आदेश पर कार्यालय में अटैच था। वहीँ इस प्रकरण पर उप शिक्षा अधिकारी रुड़की कुंदन सिंह से बात कि गयी उन्होंने बताया कि मामला कल ही संज्ञान में आया है शिक्षक को तत्काल आदर्श विद्यालय हेतु आदेशित किया गया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369