Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की रैली में आखिर आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद को क्यों जोड़ने पड़े हाथ, क्यों हुए नाराज़, देखिए एक रिपोर्ट

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के नेहरू स्टेडियम में पहुंचे आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उस समय बेहद नाराज दिखाई दिए जब मंच पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच गए और कार्यक्रम में अव्यवस्था फैलने लगी जिसको लेकर चंद्रशेखर आजाद ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता मंच से नीचे उतर जाए और अनुशासन बनाते हुए नीचे बैठ जाए।जब मंच पर कार्यकर्ताओं का हंगामा और भीड़ ज्यादा बढ़ने लगी तो चंद्रशेखर आजाद को उनके आगे हाथ तक जोड़ने पड़े हालांकि इस दौरान सभी कार्यकर्ता चंद्रशेखर की बात को मानते हुए नीचे बैठ गए और जब तक चंद्रशेखर का भाषण खत्म नहीं हुआ तब तक कार्यकर्ता नीचे बैठे रहे इतना ही नहीं बीच-बीच में चंद्रशेखर के भाषण के दौरान आज़ाद  समाज पार्टी कार्यकर्ता जोरदार तरीके से चंद्रशेखर आज़ाद के पक्ष में नारेबाजी करते नजर आए।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

चंद्रशेखर आजाद की यह रैली आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है हालांकि आज उन्होंने अपने तीन विधानसभा प्रत्याशियों के चुनाव की घोषणा कर दी जो 2022 के विधानसभा चुनाव में केतली के निशान को लेकर  चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान खानपुर से शमीम साबरी के नाम की घोषणा हुई  तो रुड़की से विधानसभा से गुलबहार और झबरेड़ा विधानसभा से जितेंद्र भागमल के नामो की चंद्रशेखर आज़ाद  मंच से पार्टी  की घोषणा कर वापस लौट गए।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369