आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की रेलवे के पार्सल बाबू की कार से आज शनिवार की देर शाम बड़ी घटना घटी।रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे लेटे तीन लोगों को कार ने कुचल दिया। घायलों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकिं उसके पति और बेटे की हालत को गंभीर देखते हुए ऐम्स ऋषिकेश रैफर किया गया है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
दरसअल रुड़की रेलवे स्टेशन पर तैनात पार्सल बाबू की गाड़ी ने बलिया जिले निवासी एक दंपत्ति अपने बेटे ब के साथ कलियर में जियारत के लिए आया था जैसे ही कुछ दिन बाद वह वापस अपने घर लौटने लगा तो ट्रेन के इंतजार के लिए रुड़की रेलवे स्टेशन के बाहर बने फुटपाथ पर बैठे गए लेकिन तभी रुड़की रेलवे स्टेशन पर तैनात एक पार्सल बाबू की कार ने उन्हें कुचल दिया तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं हादसे के बाद स्टेशन पर हाहाकार मच गया और मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेने के साथ घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।
सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय राधिका की मौत हो गई। वही उसके पुत्र और पति को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।फिलहाल गंगनहर कोतवाली पुलिस पुलिस ने पार्सल बाबू की कार को कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला