आरिफ़ नियाज़ी
एक तरफ जहां दिवंगत सीडीएस विपिन रावत समेत दुर्घटना में शहीद सभी लोगो के लिये पूरा देश शोक में डूबा हुआ है तो वहीं हर कोई नम आंखों से दिवंगत सीडीएस जनरल रावत को श्रद्धांजलि देने में लगा है। आज शुक्रवार को मंगलौर रोड़ पर सामूहिक रूप से अलग अलग धर्म के लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। दर्जनों लोगों के साथ साथ हिन्दू और मुस्लिम समाज के लोगों ने श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि भारत की तीनो सेनाओं के प्रमुख CDS विपिन रावत सहित अन्य जवानों की शहादत पर आज पूरा देश गहरे शोक में है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उत्तराखण्ड से जनरल रावत का गहरा लगाव था।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरशद चेयरमैन ने कहा कि CDS विपिन रावत के आकस्मिक निधन से पूरा देश दुखी है। उनके कार्यकाल में भारतीय सेना ने कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं। CDS के रूप में उनका दो वर्षो का कार्यकाल बेहद सफल रहा है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में सर्जिकल स्ट्राइक और चीन सीमा बॉर्डर चीनी सेनाओं को मुँहतोड़ जवाब मिला। उनके आकस्मिक निधन से देश को अपूरणीय क्षति पहुँची है।
उनके साथ उनकी पत्नी समेत अन्य जाबाज अफसरों की शहादत पर पूरे देश की आंखे नम है। उत्तराखण्ड में भी तीन दिवसीय शोक रखा गया है। श्रद्धांजलि देने वालो में गौ रक्षा विभाग के कोषाध्यक्ष श्री त्यागी ने कहा कि जनरल विपिन रावत 16 दिसंबर 1978 से हमेशा देश की सेवा करते रहे। उनके पिता भी सेना में थे। जनरल रावत को ये देश कभी भुला नहीं पायेगा। इस मौके पर दर्जनों लोग मौजूद रहे।


More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला