Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की कलियर मार्ग पर मेहवड से पहले दो बाईक की आमने सामने की टक्कर में दो की मौत, एक घायल, पुलिस मौके पर

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के मेहवड पूल से पहले तेज रफ्तार दो बाईक की आमने सामने की टक्कर में दो युवक़ों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया जिसे रूड़कीं सिविल होस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दरअसल रूड़कीं कलियर मार्ग पर  मेहवड पूल से पहले तेज़ रफ़्तार दो बाईक की आमने सामने की टक्कर में दो युवक़ों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक घायल हुआ है। इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। एक मर्तक युवक कि पहचान दीपक कुमार पुत्र इलम सिंह निवासी शक्ति विहार रूड़कीं के रूप में हुई है जबकि दूसरे मर्तक युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है  हालांकि मर्तक के पास से किसी तरह का कोई आधार कार्ड भी नहीं मिला है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

फिलहाल पुलिस पूरे मामले कि जाँच में जुटी है। वहीं इस हादसे के बाद दीपक के परिवार को जैसे ही दीपक की सूचना मिली तो  कोहराम मच गया दीपक के परिजन भी सिविल हॉस्पिटल पहुंचे हैं।सूचना मिलते ही सिविल हॉस्पिटल पहुंची कलियर थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम ग्रह पर रखवा दिया है। वहीं इस बाबत कलियर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवक़ों की मौत हुई है जबकि एक अन्य घायल हुआ है। फिलहाल एक मर्तक कि पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है जबकि दूसरे की पहचान की कोशिश की जा रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369