मोहम्मद शामिक
रूड़कीं में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत सी डी एस विपिन रावत समेत दुर्घटना में शहीद सभी लोगो के लिये शोकसभा और प्रार्थना कर दी श्रद्धांजलि दी। आज चंद्रशेखर चौक पर दर्जनों आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे जहां उन्होंने भारत की तीनो सेनाओं के प्रमुख CDS विपिन रावत सहित अन्य जवानों की शहादत पर शोक सभा का आयोजन करते हुए उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश प्रिंस ने कहा कि CDS विपिन रावत लके आकस्मिक निधन से पूरा देश दुखी है। उनके कार्यकाल में भारतीय सेना ने कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं। CDS के रूप में उनका दो वर्षो का कार्यकाल बेहद सफल रहा है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में सर्जिकल स्ट्राइक और चीन सीमा बॉर्डर चीनी सेनाओं को मुँहतोड़ जवाब मिला। उनके आकस्मिक निधन से देश को अपूरणीय क्षति पहुँची है। उनके साथ उनकी पत्नी समेत अन्य जाबाज अफसरों की शहादत पर पूरे देश की आंखे नम है।
आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश की 70 विधानसभाओं में पार्टी आज शोक सभा एवम श्रधांजलि अर्पित कर रही है। पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय शोक रखा गया है। श्रद्धांजलि देने वालो में आप के वरिष्ठ नेता डॉक्टर नरेंद्र ने कहा कि जनरल विपिन रावत 16 दिसंबर 1978 स हमेशा देश की सेवा करते रहे। उनके पिता भी सेना में थे।
जनरल रावत को ये देश कभी भुला नहीं पायेगा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल कश्यप सुरेंद्र शर्मा विजय शर्मा नंदलाल गोस्वामी,दीपक लाखवान,प्रमोद छाछर,अंकित, दिनेश धीमान,सरफ़राज़,सुमित कुमार, और कुश आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला